फरवरी माह के समाप्त होते-होते सर्दियां विलुप्त होने लगतीं हैं और Summer धीरे-धीरे अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर देती हैं। इस समय तक सर्दियों के कपड़ों को संभालने की तैयारी शुरु हो जातीं है और गर्मियों के हल्के कपड़ों को निकालना शुरू हो जाता है। यह एकदम सही और उपयुक्त समय होता है जब हमें अपने घर को समर फ्रेंडली बनाने की तैयारी शुरु कर देनी चाहिए ताकि एकदम से किसी भी अनचाही स्थिति का सामना न करना पड़े।
पर्दे से दें नया लुक:
सर्दियों में जहां घर को गर्मी की आवश्यकता होती है और हम घर में हवा को कम से कम आने देने के लिए भारी भारी पर्दे लगाते हैं वहीं गर्मियों में घर को ठंडा रखने की आवश्यकता होती है ताकि हम गर्मी के प्रभाव से बचे रहें। अब समय है भारी पर्दों को हल्के नेट जैसे फेब्रिक के पर्दों से बदलने का।
गार्डन को करें सुरक्षित | Summer
गर्मी की तेज धूप से एग्लोनिमा, पाम, एलोवीरा, सिंगोनिंयम जैसे इनडोर प्लांटस तेज धूप के प्रभाव से मुरझाने लगते हैं या फिर इनके पत्ते काले पड़ने लग जाते हैं इसलिए इन्हें खुले से हटाकर छाया में रखने का प्रबंध करें। आपका बालकनी गार्डन हो या टेरेस गार्डन दोनों को ही तेज धूप के प्रभाव से बचाने के लिए ग्रीन नेट लगवाने की व्यवस्था करें।
कारपेट को रिमूव करें:
सर्दियों में फर्श बहुत ठंडा हो जाता है इसलिए हम सर्दियों में फर्श को कारपेट से कवर कर देंते हैं परन्तु गर्मियों में पैरों को ठंडक अच्छी लगती है इसलिए इन दिनों में फर्श कारपेट को साफ करके रोल करके रखना बेहतर होता है। कारपेट को रखने से पहले पूरे कारपेट पर नमक स्प्रे करके आधा घंटे के लिए छोड़ दें फिर ब्रश से रगड़कर साफ करके रख दें।
किचन भी करें समर फ्रेंडली | Summer
इन दिनों में चाय, कॉफी जैसी गर्म खाद्य पदार्थों का स्थान सॉफ्ट ड्रिंक, जूस आदि लेने लगते हैं इसलिए अपनी पेंट्री को इन चीजों को भर लीजिये साथ ही फ्रिज की बोटल्स, कांच के ग्लासेज और ट्रे को भी अपडेट कर लीजिए, ताकि आप समय रहते आवश्यकतानुसार खरीददारी भी कर सकें।
ठंडक के साधनों की सर्विसिंग:
गर्मियों में ठंडक के प्रमुख साधन एसी, फ्रिज, कूलर और पंखे होते हैं यह सही समय इन सभी की सर्विसिंग करने का, यदि आप स्वयं करते हैं तो धीरे धीरे करना प्रारम्भ कर दीजिये और यदि कम्पनी से करवाते हैं तो भी यह उपयुक्त समय है क्योंकि मार्च के अंत तक सर्विसिंग कम्पनियों पर लोड बहुत अधिक हो जाता है जिससे वे अनचाहे टेक्सेज लगाकर अपने रेट बढ़ा देतीं हैं, साथ ही इन चीजों की शोपिंग करने का भी यही सही समय है।
इनडोर प्लांटस को दें जगह | Summer
गर्मियों में हरे और सफेद रंग आँखों को शीतलता प्रदान करते हैं आप लिविंग रूम, बेडरूम और ड्राइंग रूम में हरे, नीले, पिंक जैसे हल्के पेस्टल रंगों का प्रयोग कर सकतीं हैं। घर के अंदर विविध इनडोर प्लांट्स को जगह दें ये भरी गर्मी में भी आंखों को शीतलता प्रदान करेंगे।
भोजन में बदलाव की तैयारी:
सर्दियों के दिनों में जहां हमारी पाचन क्षमता अच्छी खासी स्ट्रोंग हो जाती है वहीँ गर्मियों में हमारा पाचनतंत्र काफी कमजोर हो जाता है इसीलिए आहार विशेषज्ञ इन दिनों दलिया, खिचड़ी, पोहा जैसे हल्के और सुपाच्य भोजन की सलाह देते हैं। अपने परिवार की पसंद अनुसार आप अपने मेन्यू में बदलाव की तयारी करें साथ ही साप्ताहिक मेन्यू तैयार करें ताकि आपको हर दिन क्या बनाऊ की समस्या से दो चार न होना पड़े।
Read Also:
- प्रज्ञानानंदा ने लगातार दूसरी बार की गलती, रापोर्ट से हारे
- Video Editing में करियर: संभावनाएं और चुनौतियां
- बैटरी के दाम में गिरावट से 25 प्रतिशत तक सस्ते हुए टू-व्हीलर इवी
- बाल यौन शोषण से बचाव के लिए पंजाब पुलिस की पहलकदमी ‘Jagruti’ लांच
- सब्जी उत्पादकों की मेहनत से सब्जी हब बना रादौर क्षेत्र
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




