HEALTH

Dark Circles से कैसे बचें, जानिए देसी नुक्सा

Punjab Media

होठों का कालापन दूर करने केसर का अहम योगदान रहता है, होठों के कालेपन Dark Circles को दूर करने के लिए कच्चे दूध में केसर पीसकर होठों पर मलें, इसके इस्तेमाल से होठों का कालापन तो दूर होगा ही है, साथ ही वे पहले से अधिक आकर्षक बनने लगते हैं।

नींबू से होठों का कालापन दूर

  • आप नींबू को निचोड़ने के बाद बचे हुए नींबू के टुकड़ों को सुबह-शाम होठा पर रगड़ें।
  • शहद के इस्तेमाल से कुछ ही दिनों में आप के होंठ चमकदार और मुलायम हो जाते हैं। इसके लिए थोड़ा-सा शहद अपनी उंगली पर लेकर धीरे-धीरे अपने होठों पर मलें या फिर शहद में थोड़ा-सा सुहागा मिलाकर होठों पर लगाएं। ऐसा दिन में दो बार करें, फिर देखें इसका असर।
  • चुकन्दर को रक्त बनाने वाली मशीन भी कहते हैं। चुकन्दर होंठ के लिए भी उतना ही फायदेमंद होता है। चुकन्दर को काट कर उसके टुकड़ों को होठों पर लगाने से होंठ गुलाबी व चमकदार बनते है।

Dark Circles से कैसे बचें

आँखों के नीचे पड़ने वाले डार्क सर्कल आपकी खूबसूरती बिगाड़ सकते हैं। यह समस्या कई वजहों से, जैसे शरीर में पोषक तत्वों की कमी होना, नींद ना आना, मानसिक तनाव या बहुत ज्यादा देर तक कम्प्यूटर पर काम करने के कारण भी हो सकती है। इन डार्क सर्कल की वजह से जहाँ आपकी सुन्दरता कम होती है, साथ ही व्यक्ति थका-थका सा और उम्र-दराज भी नज़र आता है।

  • टमाटर के रस में नींबू का रस, चुटकी-भर बेसन और हल्दी मिला लें।
  • इस पेस्ट को अपनी आँखों के चारों और लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें।
  • ऐसा हफ्ते में 3 बार जरूर करें।
  • इससे डार्क सर्कल धीरे-धीरे कम होने लगेंगे।
  • गुलाब जल की मदद से डार्क सर्कल की समस्या से निजात पा सकते हैं।
  • आँखें बंद कर गुलाब जल में भिगाई हुई रूई को आँखों पर रखें।
  • ऐसा केवल 10 मिनट तक करें। ऐसा करने से आँखों के आस-पास की त्वचा चमक उठेगी।

बादाम का तेल | Dark Circles

  • बादाम का तेल काले घेरे से छुटकारा पाने के लिए बहुत फायदेमंद है।
  • बादाम के तेल को आँखों के आस-पास लगाकर कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें।
  • फिर अंगुलियों से 10 मिनट तक हल्की मालिश करें, इसके बाद चेहरा साफ कर लें।

आलू का इस्तेमाल

  • आलू का इस्तेमाल बहुत ही असरदारी नुस्खा है।
  • चेहरे को अच्छे से साफ करें व इसके बाद आलू की पतली स्लाइस काटकर उन्हें आंखों पर 20-25 मिनट रखें।
  • उसके बाद चेहरे को अच्छे से साफ कर लें।
  • बादाम के तेल और शहद को अच्छी तरह मिलाकर सोने से पहले आँखों के आसपास लगाएं और सारी रात लगा रहने दें।
  • सुबह उठकर सामान्य पानी से चेहरा धो लें।
  • हर रोज इस नुस्खे को आजमाने से कुछ ही दिनों में डार्क-सर्कल दूर हो जाएंगे।

Read Also

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button