CHANDIGARHHARYANAHEALTHPUNJAB

मानसून आया बीमारियां लाया: आप भी हैं मानसून की बीमारियों से परेशान, तो अपनाएं यह उपाय, तुरंत मिलेगा आराम

Punjab Media

मानूसन आया मानसून आया सुनने में तो बड़ा ही अच्छा लग रहा है, क्योंकि मानूसन ने लोगों को प्रचंड गर्मी से राहत दिलाई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मानसून राहत के साथ अनेकों बीमारियां Monsoon Diseases भी लेकर आया है। अगर नहीं तो आज हम इस के लेख के माध्यम से बताएंगे कि मानसून कोन-कोन सी बीमारियां अपने साथ लेकर आया और इनसे कैसे बचा जा सकता है।

मानसून ने जहां लोगों को भयंकर गर्मी से राहत दिलाई है वहीं मानसून की वजह से बदलते मौसम ने लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। लोगों को नजला, जुकाम, बुखार जैसी बीमारियों से जूझना पड़ रहा है। दरअसल जब मानसून की बारिश आती है तो बारिश से गर्मी थोड़ी कम हो जाती है।

लेकिन बारिश की वजह से वातावरण में नमी ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे झेलना थोड़ा मुश्किल होता है। आज हम आपको कुछ घरेलू नुस्के बताने जा रहे हैं जिससे जुकाम, नजला जैसे बीमारियों से राहत पाई जा सकती है।

यह भी पढ़ें: बरसाती मौसम में बिगड़ सकता है आपका AC, ध्यान रखें यह जरूरी बातें

लहसुन होता है गुणकारी | Monsoon Diseases

  • माहिरों के अनुसार लहसुन आपकी सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
  • लहसुन में एंटीबायोटिक और एंटीबैक्टीरियल के गुण होते है।
  • जो मौसम की वजह से होने वाले संक्रमण को दूर करने में आपकी मदद करते हैं।
  • लहसुन में पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा पाई जाती है।
  • लहसुन आपके ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में आपकी मदद करता है।

लहसुन की 6 से 8 कलियों को घी में भूनकर खाने से दिल की बीमारी के साथ फेफड़ों की समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। लहसुन में मौजूद एलिसिन नामक रसायन एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फंगल आपके जुकाम, नजला जैसे संक्रमण को दूर रखने में आपकी मदद करता है।

यह भी पढ़ें: बरसाती मौसम में भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, हो सकती है परेशानी

अदरक भी है फायदेमंद | Monsoon Diseases

  • जुकाम होने पर अदरक एक गुणकारी औषधि का काम करता है।
  • इसे शहद में मिलाकर चाटने से तुरंत आराम मिलता है।

इसके साथ अदरक के छोटे-टुकड़े, 2 काली मिर्च, 4 लौंग और 5-7 तुलसी की ताजी पत्तियां पीसकर इसे एक गिलास पानी में उबालें। इसे तब तक उबालें जब तक यह आधा गिलास न रह जाए। उसके बाद इसमें एक चम्मच शहद मिलायें। अब अदरक के छोटे-छोटे टुकड़ों को देसी घी में भूनकर दिन में 3-4 बार पीसकर खाएं। इससे नाक से पानी बहने की समस्या से आराम मिलता है।

इन तरीकों से मिलेगा लाभ | Monsoon Diseases

  • ये सबसे सरल और आसान घरेलू नुस्खे हैं जिनके प्रयोग करने से मौसमी वायरस से छुटकारा मिल जाता है।
  • इसका इस्तेमाल रोजाना घर पर करें।

वही मार्केट में भी ये बड़ी ही आसानी से मिल जाती है और चीजे किसी को भी नजला जुकाम से सबसे जल्दी राहत दिला सकती हैं। वहीं लोगों को स्वस्थ रखने में पूरी मदद करती हैं।

नोट:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। अगर आप किसी प्रकार के रोग से ग्रस्त हैं तो किसी भी नुस्के को अपनाने से पहले अपने विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें: अलर्ट! बारिश की बीमारियां आपके लिए बन सकती है जानलेवा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button