CHANDIGARHHARYANAHEALTHPUNJAB

अलर्ट! बारिश की बीमारियां आपके लिए बन सकती है जानलेवा

Punjab Media

बदल रहा मौसम ऐसे करें अपना बचाव | Rain Diseases

भीषण गर्मी से राहत मिलने लगी है क्योंकि अब बारिश होने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली व पंजाब में तो मानसून की दस्तक दे दी है, जिसके बाद मौसम एक बार फिर सुहावना हो गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह राहत की बारिश अपने साथ अनेकों खतरानाक बीमारियां Rain Diseases लेकर आई है, जिनका समय पर ईलाज ना होने पर वह जानलेवा साबित हो सकती हैं। ऐसे में आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ऐसी खतरनाक बीमारियों को कैसे पहचाने व किस तरीके से इनसे बचा जा सकता है।

बारिश के मौसम के बाद क्यो बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा | Rain Diseases

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार बारिश होने के बाद मौसम तो सुहावना हो जाता है लेकिन उसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ जाती है जिसकी वजह से सुहावने मौसम में बैक्टीरिया और वायरस को पनपने के लिए अनुकूल मौसम मिल जाता है, जो कई बीमारियों का कारण बनते हैं।

वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन का जोखिम इस मौसम में बहुत ही ज्यादा बढ़ जाता है जो बच्चों और बुजुर्गों को बहुत ही जल्दी अपनी चपेट में ले लेता है। अगर हम डॉक्टर्स की माने तो वह बताते हैं कि बारिश के इस मौसम में डायरिया, टाइफाइड, वायरल फीवर, डेंगू और मलेरिया का खतरा सबसे ज्यादा और तेजी से फैलता है। टाइफाइड और डायरिया खराब खाने-पीने से होता है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या भी रहती है। कुछ बैक्टीरिया वायरल फीवर का कारण भी बन जाते हैं। इस मौसम में फ्लू का खतरा भी ज्यादा रहता है।

इस मौमस में डेंगू-मलेरिया सबसे खतरनाक | Rain Diseases

इस बरसाती मौसम में सबसे ज्यादा खतरा डेंगू और मलेरिया जैसी खतरनाक बीमारियों का रहता है। दोनों ही मच्छरों के काटने से फैलती हैं। इस मौसम में पानी जमा हो जाता है, जिनमें मच्छर पैदा होते हैं। इनके काटने से ही डेंगू और मलेरिया बढ़ता है। अगर इनका समय पर इलाज न कराया जाए तो जानलेवा भी हो सकती हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मानसून आते ही जिन बीमारियों का खतरा बढ़ता है, उनकी चपेट में सबसे जल्दी और तेजी से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग आते हैं। ऐसे लोगों पर वायरस और बैक्टीरिया आसानी से अटैक कर सकते हैं, इसलिए इन्हें सावधानी रखनी चाहिए।

बारिश वाली बीमारियों के सामान्य लक्षण | Rain Diseases

  • तेज बुखार का आना।
  • तेज सिरदर्द होना।
  • मांसपेशियों में सहन ना होने वाला दर्द का होना।
  • सांस लेने में दिक्कत होना।
  • उल्टी, दस्त का लगना आदि।

बारिश वाली बीमारियों से कैसे बचें | Rain Diseases

  • मच्छरों के पनपने से रोकें, घर के आसपास या छत पर पानी न जमा होने दें।
  • खानपान का खास ख्याल रखें, बाहर का खाना छोड़ें।
  • साफ और उबला पानी ही पिएं
  • साफ-सफाई को लेकर लापरवाही न करें।
  • समय-समय पर हाथों को धोते रहें।

नोट:- खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है। आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button