CHANDIGARHHARYANAPUNJABSPORTS

India Vs Zimbabwe 2nd T20: अभिषेक के बाद ऋतुराज ने मचाया धमाल, इंडिया ने 100 रन से जीता दूसरा टी20 मैच

Punjab Media

जिम्बाब्वे के सामने रखा था 235 रन का लक्ष्य

दूसरे टी20 मैच में जिम्बाब्वे को 100 रन से हार का सामना करना पड़ा। India Vs Zimbabwe भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में जिम्बाब्वे के सामने 235 रन का टारगेट रखा था। जिसके बाद जिम्बाब्वे टीम 134 रन ही बना पाई। जिसके बाद भारत ने दूसरा टी20 मैच की जीत अपने नाम सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। जानकारी के मुताबिक भारतीय टीम ने टी20 के क्षेत्र में 34वीं बार 200 से ज्यादा का स्कोर खड़ा किया है। वहीं आॅस्ट्रेलिया ने 23 बार 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है।

हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को दूसरे टी20 मैच में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जिसके बाद भारतीय टीम ने 20 ओवर में 2 विकेट खोकर 234 रन बनाए। आपको यह बतां दे कि यह स्कोर जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत का सबसे बड़ा स्कोर है। भारत का जिम्बाव्बे के खिलाफ पिछला रिकॉर्ड 186 रन का था। वहीं दूसरी पारी के शुरूआत में ही जिम्बाब्वे ने पहले 4 ओवर में 41 रन पर 3 विकेट गंवा दिए हैं।

भारत ने अब तक 2 विकेट गवांकर जिम्बाब्वे के सामने 235 रन का लक्ष्य रखा है। पहले मैच में मिली हार के बाद आज भारतीय बल्लेबाजों की पारी देखने लायक थी। अभिषेक शर्मा ने आॅपनिंग करते हुए 47 बॉल में 7 चौके और 8 छकों की मदद से अपना शतक पूरा किया। वहीं उनका साथ देने आए भारतीय टीम कैप्टन शुभमन गिल 4 बॉल में 2 ही रन बना पाए।

शुभमन गिल के रूप में पहली विकेट गिरने के बाद अभिषेक शर्मा का साथ देते हुए ऋतुराज गायकवड़ ने 47 बॉल 11 चौके और 1 छके की मदद से 77 रन बनाए। अभिषेक शर्मा अपना शतक पूरा करने के बाद अपना विकेट गवा बैठे। इनके बाद रिंकू सिंह ने ऋतुराज गायकवाड़ का साथ निभाते हुए उन्होंने 2 चौके और 5 छको की मदद से 48 रन बनाए। अब जिम्बाब्वे को मैच जीतने के लिए 235 रन बनाने होंगे।

आज की प्लेयिंग 11 टीम

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, रुतुराज गायकवाड़, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, मुकेश कुमार, साईं सुदर्शन

जिंबाब्वे: 1. वेसले मधावेरे 2. इनोसेंट काइया 3. ब्रायन बेननेट 4. सिकंदर रजा (कप्तान) 5. डियॉन मायर्स 6. जोनाथन कैंपबेल 7. क्लाइव मडांडे 8. वेलिंगटन मसाकाद्जा 9. ल्यू जॉंग्वे 10. ब्लेसिंग मुजाराबानी 11. टेंडाई चतारा

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button