AUTOMOBILECHANDIGARHHARYANAPUNJAB

बरसाती मौसम में बिगड़ सकता है आपका AC, ध्यान रखें यह जरूरी बातें

Punjab Media

प्रचंड गर्मी से राहत दिलाने वाली बारिश की शुरूआत हो चुकी है। लेकिन बारिश राहत के साथ कई तरह की बीमारियां और अनेकों समस्याएं लेकर आई है। प्रचंड गर्मी से राहत पाने के लिए लोगों ने एसी का खूब उपयोग किया है और कर रहे हैं। खास कर वे लोग जो अपना सारा समय AC में ही बिताते हैं। ऐसे वे लोग होते हैं तो आॅफिस में काम करते हैं। लेकिन अब बारिश का मौसम शुरू हो चुका है, जिससे वातावरण में नमी का माहौल बढ़ता जा रहा है।

बारिश से गर्मी से राहत तो मिल जाती है लेकिन इसके साथ ही बारिश के वातावरण में ह्यूमिडिटी लेवल का बढ़ जाता है जिससे शरीर चिपचिप सा बना रहा है। ऐसे में बिना एसी के रहना बहुत ही मुश्किल होता जा रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं बारिश के मौसम में लगातार एसी का इस्तेमाल आपके एसी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि बरसाती मौसम आपके एसी पर क्या प्रभाव डालता है और इससे कैसे बच सकते हैं।

नमी में AC का तापमान ऐसे करें सेट

कई जगहों पर भारी बारिश हो रही है, जिससे गर्मी से काफी राहत मिली है। लेकिन लोग गर्मी से राहत पा कर भी परेशान हैं। भीषण गर्मी के कारण जिस प्रकार आपकी त्वचा पर बुरा असर पड़ता है वैसे ही बारिश के दिनों में भी त्वचा चिपचिपी हो जाती है। इसका कारण वातावरण में बारिश के कारण नमी का बढ़ता होता है।

इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग एसी का खूब इस्तेमाल करते हैं। एसी को आप ड्राई मोड और नॉर्मल तापमान पर ही चलाएं। जिससे एसी आपका कमरा कूल रखेगा और साथ ही एसी को नमी को कम करने में मदद मिलेगी। इस तरह से आप अपने बढ़ते बिजली के बिल से भी राहत पा सकते हैं क्योंकि एसी को ड्राईमोड पर चलाने से एसी का कम्प्रेशर कम लोड लेगा, और ओवर हीट कर समस्या भी खत्म हो जाएगी।

बारिश में कैसे करें AC की देखभाल

  • बारिश में एसी का इस्तेमाल कम करें।
  • बारिश में छत पर रखे आॅऊट डोर को ढक दें।
  • एसी के छत के यूनिट को बारिश के पानी से बचाएं।
  • स्टेबलाइजर का यूज करें ताकि बिजली की आपूर्ति कंट्रोल में हो।
  • बारिश में भी एसी की सर्विसिंग करवाएं।
  • एसी फिल्टर को 15 दिन के बाद जरूर साफ करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button