CHANDIGARH

बाल यौन शोषण से बचाव के लिए पंजाब पुलिस की पहलकदमी ‘Jagruti’ लांच

Punjab Media

मास्टर ट्रेनर राज्य भर में 421 शक्ति हेल्प डेस्कों पर तैनात 800 महिला पुलिस मुलाजिमों को करेंगे प्रशिक्षण प्रदान

चंडीगढ़। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए, पंजाब पुलिस के कम्यूनिटी अफेयर डिवीजन और वूमैन अफेयर इकाई की ओर से बच्चों खास कर पांच से 12 साल उम्र वर्ग के बच्चों को यौन शोषण से बचाने के लिए नई पहलकदमी ‘Jagruti’ लाँच की गई है।

इस पहलकदमी को पंजाब पुलिस अफसर इंस्टीट्यूट में 180 पंजाब पुलिस मुलाजिमों के लिए कम्यूनिटी अफेयर डिवीजन पंजाब द्वारा करवाए प्रमुख प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान लॉन्च किया गया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब, गौरव यादव के निर्देशों पर करवाया यह व्यापक सेशन, बाल यौन शोषण, रोकथाम और कानून की व्यवस्थाओं पर केंद्रित था।

मास्टर ट्रेनर की सेवाएं निभाएंगे प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस मुलाजिम | Jagruti

सांझ जागृति प्रोग्राम के उद्देश्यों पर रोशनी डालते हुए स्पेशल डीजीपी कम्यूनिटी अफेयर डिवीजन और वूमेन अफेयर गुरप्रीत कौर दियो ने विद्यार्थियों (दूसरी से पांचवी कक्षा), अध्यापकों, प्रिंसिपलों, और सहायक स्टाफ समेत सेवकों और ड्रावरों को जागरुक करने में इस प्रोग्राम की भूमिका को उजागर किया।

इस मौके पर प्रसंचेतस फाउंडेशन की डॉयरेक्टर मंजुला सुलारिया और बचपन बचाओ आंदोलन के राज्य कोआरडिनेटर यादविन्दर सिंह ने क्रमवार बाल यौन शोषण के बारे जागरुकता और पोक्सो एक्ट के बारे जानकारी भरपूर सेशन आयोजित किए। स्पेशल डीजीपी गुरप्रीत कौर दियो ने कहा कि यह प्रशिक्षण प्राप्त पुलिस मुलाजिम अपने सम्बन्धित जिलों में मास्टर ट्रेनर के तौर पर सेवाएं निभाएंगे, जो इस सम्बन्ध में जानकारी और जागरुकता फैलाने में अह्म भूमिका निभाएंगे।

421 शक्ति हेल्प डेस्कों पर तैनात | Jagruti

अगले हफ़्ते, यह मास्टर ट्रेनर राज्य भर में 421 शक्ति हेल्प डेस्कों पर तैनात 800 महिला पुलिस मुलाजिमों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस जागृति प्रोग्राम को शक्ति हेल्प डेस्क महिला मुलाजिमों द्वारा आठ मार्च, 2024 से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर लागू किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button