
आज कल की भागदौड़ में इंसान इतना उलझ गया है कि उसे खाने पीने का कोई होश ही नहीं रहता। खासकर वे लोग जो दिन रात अपने दिनचर्या और आॅफिस के कार्यों में बिजी रहते हैं। इस बिजी लाइफस्टाइल के चलते इंसान खाने-पीने वाली चीजों को काफी लंबे समय तक fridge में रखते हैं, ताकि वे खराब ना हो और बाद में उन्हीं स्टोर की चीजों से अपने खाने पीने का सामान बनाते हैं। जिसका हमारी सेहत पर काफी बुरा प्रवाह पड़ता है।
डायटीशियन हमेशा ताजा व फ्रैश चीजों को खाने की सलाह देते हैं क्योंकि उनका मानना है कि फ्रिज में खाने पीने की चीजों को लंबे समय तक स्टोर करने से उनकी प्रकृति ही बदल जाती है और यह हमारे शरीर के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। क्या आप जानते है कि वह कोन कोन सी चीजें है जिसे हमें फ्रिज में लंबे समय स्टोर करके नहीं रखना चाहिए अगर नहीं तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से 4 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिससे आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है।
टमाटर
जर्मनी में गोटिंगेन विश्वविद्यालय के शोधकतार्ओं की एक टीम के मुताबिक, लाइकोपीन एक कैरोटीनॉयड एंटीआॅक्सीडेंट है जो टमाटर में पाया जाता है। यही उन्हें लाल रंग देता है। जब टमाटर को रेफ्रिजरेटर में रखा जाता है, तो फ्रीजर की ठंडक लाइकोपीन की संरचना को बदल देती है और यह ग्लाइकोअल्कलॉइड में परिवर्तित हो जाता है जिसे टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड कहा जाता है। यह टोमेटाइन ग्लाइकोअल्कलॉइड शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है।
इससे आंतों में सूजन, मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हो सकते हैं। यह लिवर और किडनी को भी नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए टमाटर को ज्यादा देर तक फ्रिज में रखकर इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय इसे सामान्य कमरे के तापमान पर ही स्टोर करना चाहिए। तभी इसे खाना फायदेमंद हो सकता है।
लहसुन
डाइटिशियन डॉ आशा सिंह के मुताबिक, लहसुन को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इस्तेमाल करने से पहले ही लहसुन को काटें, उसे छिलकर रखने की गलती न करें। क्योंकि लहसुन को फ्रिज में रखने से इसमें फंगस लग सकती है। ऐसे में लहसुन खाना शरीर के लिए अच्छा नहीं होगा। कई बार लोग सस्ता होने की वजह से छिला हुआ लहसुन खरीद लेते हैं। ऐसा न करें, इससे सेहत खराब हो सकती है। यह कैंसर का भी कारण बन सकता है।
प्याज
प्याज को भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। फ्रिज में प्याज रखने से इसमें मौजूद स्टार्च शुगर में बदल जाती है। इस वजह से फ्रिज में रखी प्याज में फंगस लगने का खतरा बढ़ जाता है। कई लोग आधा कटा हुआ प्याज भी फ्रिज में रखते हैं, जिससे हवा में मौजूद सभी बैक्टीरिया प्याज में प्रवेश कर जाते हैं।
अदरक
प्याज की तरह अदरक भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। इसे फ्रिज में रखने से इसमें फंगस जल्दी फैलता है और कैंसर का कारण बन सकता है। अदरक को हमेशा खुली हवा में रखें और जितनी जल्दी हो सके इसका उपयोग करें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




