CAREER

HAL Barrackpore में ITI अप्रेंटिस के 27 पदों पर भर्ती, 24 जुलाई को होगा वॉक-इन चयन

Punjab Media

कोलकाता 12 जुलाई (Punjab Media Team)। रक्षा क्षेत्र की प्रमुख सार्वजनिक उपक्रम कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL Barrackpore) डिवीजन में आईटीआई ट्रेड अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 27 रिक्त पदों पर एक वर्ष की अप्रेंटिसशिप के लिए योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी, बल्कि निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ वॉक-इन प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

भर्ती विभिन्न तकनीकी ट्रेडों के लिए आयोजित की जा रही है। इनमें फिटर, मशीनिस्ट, इलेक्ट्रिशियन, टर्नर और वेल्डर ट्रेड शामिल हैं। उपलब्ध सीटों में सबसे अधिक पद फिटर ट्रेड के लिए निर्धारित किए गए हैं। चयनित अभ्यर्थियों को एक वर्ष का अप्रेंटिस प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसके दौरान उन्हें अप्रेंटिसशिप नियमों के अनुसार मासिक स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

HAL Barrackpore में कौन कर सकता है आवेदन

आवेदन करने वाले उम्मीदवार का भारत का नागरिक होना आवश्यक है। अभ्यर्थी ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से नियमित रूप से 10वीं तथा संबंधित ट्रेड में आईटीआई (CTS) उत्तीर्ण की हो। केवल वे उम्मीदवार पात्र होंगे जिन्होंने वर्ष 2021, 2022, 2023, 2024 या 2025 में अपनी आईटीआई परीक्षा पास की है। इसके अलावा जिन अभ्यर्थियों ने पहले किसी संस्थान में अप्रेंटिसशिप पूरी कर ली है या एक वर्ष अथवा उससे अधिक का कार्य अनुभव रखते हैं, वे इस भर्ती के लिए पात्र नहीं होंगे।

आयु सीमा

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 26 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को केंद्र सरकार के प्रावधानों के अनुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

ऐसे होगा चयन

इस भर्ती में किसी प्रकार की लिखित परीक्षा या साक्षात्कार आयोजित नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया जाएगा। मेरिट सूची तैयार करते समय 10वीं कक्षा के अंकों को 70 प्रतिशत और आईटीआई अंकों को 30 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा। अंतिम चयन सूची HAL की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

वॉक-इन की महत्वपूर्ण जानकारी

वॉक-इन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 को आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 10 बजे तक निर्धारित स्थल पर सभी मूल प्रमाणपत्रों, शैक्षणिक दस्तावेजों, पहचान पत्र, पासपोर्ट आकार के फोटो और आवश्यक प्रमाणपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। अधूरे दस्तावेज या निर्धारित समय के बाद पहुंचने वाले उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से संबंधित नवीनतम जानकारी और आधिकारिक अधिसूचना के लिए HAL की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

यह भी पढ़े :- Sukhna Lake का जलस्तर बढ़ा, भारी बारिश हुई तो खुल सकते हैं फ्लड गेट


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Back to top button