SPORTS

रणजी सेमीफाइनल: आत्मविश्वास से भरे विदर्भ का सामना मध्य-प्रदेश से

Punjab Media

नागपुर (महाराष्टÑ)। मध्य-प्रदेश की टीम शनिवार से शुरु हो रहे रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में विदर्भ के खिलाफ उतरेगी तो आत्मविश्वास से ओतप्रोत मेजबान को उसके गढ़ में हराना आसान नहीं होगा। दो बार के चैम्पियन विदर्भ ने वीसीए स्टेडियम पर इस सत्र में चार मैच खेलकर तीन जीते और सौराष्ट्र के खिलाफ एकमात्र मैच गंवाया है। उसने सेना को सात विकेट से, हरियाणा को 115 रन से और कर्नाटक को क्वार्टर फाइनल में 127 रन से मात दी।

बल्लेबाजों का शानदार फॉर्म

विदर्भ की ताकत उसके बल्लेबाजों का शानदार फॉर्म रही है। करुण नायर (515 रन), ध्रुव शोरे (496 रन), अथर्व तायडे (488 रन) और कप्तान अक्षय वाडकर ( 452 रन) सभी ने रन बनाए हैं। नागपुर की पिच बल्लेबाजों की मददगार रही है लेकिन विदर्भ के दो गेंदबाजों तेज गेंदबाज आदित्य ठाकरे और बाएं हाथ के स्पिनर आदित्य सरवटे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिलकर 68 विकेट चटकाए हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारतीय टीम

दूसरी ओर 2022 की चैम्पियन मध्य-प्रदेश टीम ने आठ लीग मैचों में तीन जीत दर्ज की और बाकी में पहली पारी की बढ़त हासिल की। आंध्र के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में भी हार की कगार पर पहुंचकर उसने चार रन से जीत दर्ज की। मध्य-प्रदेश के लिए वेंकटेश अय्यर तुरुप का पत्ता साबित हुए हैं जिन्होंने 528 रन बनाए। हिमांशु मंत्री ने 513 और यश दुबे ने 510 रन जोड़े हैं। टीम को रजत पाटीदार की कमी नहीं खली जो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट शृंखला में भारतीय टीम में हैं।

38 विकेट ले चुके कुमार कार्तिकेय

गेंदबाजी में कुमार कार्तिकेय ने फिरकी का अच्छा जाल बुना है। वह इस सत्र में 38 विकेट ले चुके हैं। स्पिनर सारांश जैन ने 27 और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलवंत खेजरोलिया ने 26 विकेट चटकाए हैं। मध्य-प्रदेश के पास चंद्रकांत पंडित जैसा कुशल कोच है जो 2017-18 और 2018-19 में विदर्भ को खिताब दिला चुके हैं।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button