AGRICULTURE

सब्जी उत्पादकों की मेहनत से सब्जी हब बना रादौर क्षेत्र

Punjab Media

गोभी की फसल जहां अन्तिम दौर | Vegetable

रादौर क्षेत्र इन दिनों सब्जी उत्पादक किसानों की मेहनत के बल पर Vegetable का हब बनकर उभरा है। क्षेत्र में बड़े पैमाने में सब्जी उगाई जाती है, जिसमें किसानों द्वारा टमाटर, गोभी, शिमला मिर्च, घीया, करेला व मूली के साथ सीजन अनुसार अधिकतर सब्जियां शामिल हैं।

इन दिनों गोभी की फसल जहां अन्तिम दौर में चल रही है, वहीं टमाटर व शिमला मिर्च की रोपाई चल रही है। Vegetable उत्पादन किसानों के लिए इनकी सार-संभाल में काफी मेहनत करनी पड़ती है। खासकर अगेती सब्जियों को कीट पतंगों से सुरक्षित रखने के लिए किसानों को स्प्रै का सहारा लेना पड़ता है। ऐसे में बागवानी विभाग द्वारा सब्जी उत्पादकों को सलाह दी जा रही है कि वे सब्जी की फसलों को कीट पतंगों से सुरक्षित रखने के लिए सोलर एलईडी लाईट टैÑप्स का प्रयोग करें।

350 एकड़ में टमाटर की फसल | Vegetable

खंड रादौर में बागवानी विभाग में फील्ड कन्सलटेंट के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि रादौर क्षेत्र में बीते वर्ष करीब 350 एकड़ में टमाटर की फसल की बिजाई की गई थी। इस बार भी किसानों द्वारा रबी सीजन में टमाटर लगाया जा रहा हैं। उन्होने बताया कि वैसे तो जनवरी से मई तक टमाटर की पौध लगाई जाती है, लेकिन टमाटर की बिजाई का इस समय अनुकूल मौसम चल रहा है।

उन्होंने किसानों को सचेत करते हुए कहा कि मौसम में बदलाव होने के कारण हुई बरसात से फंगस बीमारी आने का अंदेशा रहता है, जिसके लिए किसान सिस्टेमीक फंगी साईड दवाई का 2 ग्राम प्रति लीटर मिलाकर छिड़काव करें।

75 फीसदी अनुदान पर सोलर एलईडी लाईट ट्रैप्स | Vegetable

सैनी ने बताया कि सब्जी की फसलों को कीट पतंगों से बचाने के लिए विभाग की ओर से 75 फीसदी अनुदान पर सोलर एलईडी लाईट ट्रैप्स दी जा रही है, जो रात के समय कीट पतंगों से फसल को सुरक्षित रखेगी। उन्होंने बताया कि जो भी कीट पतंगा इस सोलर एलईडी लाईट टैÑप्स के नजदीक आएगा वह खत्म हो जाएगा।

किसानों को बाजार में मिलेंगे अच्छे दाम

वहीं उन्होंने बताया कि दिन में फेरोमॉन ट्रैप खेत में लगाने से कीट पंतगों से फसलों को बचाया जा सकता है। इस विधि को अपनाने के बाद किसान को पेस्टीसाईड के छिड़काव की बहुत ही कम आवश्यकता पड़ेगी, यानि आर्गेनिक तरीके से Vegetable तैयार होंगी जिससे किसानों को बाजार में अच्छे दाम भी मिलेंगे।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button