AGRICULTURE

अगेती फूलगोभी की खेती से कमाएं लाखों रुपये

Punjab Media

एक एकड़ में होगी 3 से 4 लाख रूपए की आमदनी

सर्दियों में फूल गोभी की सब्जी काफी पसंद की जाती है। ज्यादातर घरों में मुख्य सब्जी के तौर पर फूल गोभी को ही खाया जाता है। विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन के, फाइबर, प्रोटीन, फॉस्फोरस, मैंगनीज और पोटेशियम जैसे तत्वों की प्रचुरता होती है। इसके सेवन से शरीर में पोषक तत्वों की पूर्ति होती है।

फूलगोभी की खेती के लिए अच्छी किस्म का चयन करना जरूरी होता है। फूलगोभी की खेती यों तो सभी प्रकार की भूमि में की जा सकती, परन्तु अच्छी जल निकास वाली दोमट या बलुई दोमट भूमि जिसमें जीवांश की प्रचुर मात्रा उपलब्ध हो, काफी उपयुक्त है। इसकी खेती के लिए अच्छी तरह से खेत को तैयार करना चाहिए। इसके लिए खेत को 3-4 जुताई करके पाटा मारकर समतल कर लेना चाहिए।

खेती के लिए रखें इन बातों का ध्यान

  • जुताई से पहले खेत में प्रति 4 कट्ठे यानी 0.1 एकड़ जमीन पर 1 ट्रॉली गोबर या जैविक खाद डालें।
  • इसके बाद जुताई करें और जुताई के बाद फसल की बुआई कर सकते हैं।
  • बुआई के बाद हर दो से तीन दिन बाद फसल की सिंचाई करें।
  • ये सिंचाई इसलिए जरूरी है ताकि तेज गर्मी का प्रभाव पड़ने से फूल को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचे।
  • रासायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग करें।
  • तेज गर्मी के प्रभाव को कम करने के लिए रसायनिक खाद की जगह जैविक खाद का उपयोग किया जाना चाहिए।

कितनी होगी पैदावार और कमाई

  • फूलगोभी की इस नई किस्म से खेतों में अच्छी पैदावार ली जा सकती है।
  • प्रति एकड़ इस फूलगोभी से सामान्यत: 40 से 50 क्विंटल तक की पैदावार होती है।
  • किसान थोक भाव में अपने उपज को 6 रुपए से 10 रुपए प्रति किलोग्राम तक बेच सकते हैं।
  • अगर एक एकड़ में खेती की जाती है तो सामान्यत: 3 लाख से 4 लाख रुपए तक की सालाना कमाई की जा सकती है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button