AGRICULTUREHARYANA

मेडिसिनल गुणों से भरपूर है नीम की पत्तियां, बनाएं देसी खाद

Punjab Media

भारतीय घरों में नीम के पेड़ Neem Leaves का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है। कहा जाता है कि नीम की पत्तियों में कई तरह के मेडिसिनल गुण होते हैं। नीम की पत्तियों से लेकर उसका छाल हर एक चीज का इस्तेमाल कई तरह की चीजों को करने के लिए किया जाता है।

गार्डन में करें इस्तेमाल

आप आर्गेनिक तरीके से अपने पौधों का ख्याल रख सकते हैं। यह बात तो आप सभी जानते ही होंगे कि गर्मियों के मौसम में पौधे काफी जल्दी सूख जाते हैं। ऐसे में पौधों को पानी सही मात्रा में दी जाए इस बात का काफी ध्यान रखना होता है। कई बार हम लंबे समय के लिए घर से बाहर जाते हैं जिस दौरान सभी पौधे सूखकर मुरझा जाते हैं।

आप यदि चाहें तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। सबसे पहले आपको नीम की सूखी पत्तियों को एक जगह पर इकठ्ठा कर लेना है। इसके बाद मिटटी के ऊपरी लेयर को हटाकर पत्तियों की एक लेयर बिछा दें। इसके बाद आपको मिट्टी की एक लेयर नीम के पत्तों के ऊपर बिछा देना है। अगर आप ऐसा करते है तो जब आप पौधों में पानी डालेंगे तो उसमें नमी ज्यादा देर तक बनी रहेगी।

बनाएं फर्टिलाइजर

पौधों का ख्याल रखने के लिए अक्सर हम मार्केट में पाई जाने वाले फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करते हैं। कई बार इनमें भारी मात्रा में केमिकल्स भी पाए जाते हैं। इनका ज्यादा इस्तेमाल करने पर पौधे बर्बाद भी हो जाते हैं। इस तरह की किसी भी समस्या से बचने के लिए आप नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। नीम की पत्तियों का इस्तेमाल आप पौधा लगाते समय मिट्टी में मिक्स करने के लिए कर सकते हैं। पौधों के लिए यह खाद की तरह काम करेगा।

कीड़ों से पौधों को बचाने में करता है मदद

जब हम पौधे लगाते हैं तो यह चाहते हैं कि उनमें कीड़े न लगे और सभी पौधे हरे-भरे रहें। जब पौधों में कीड़े लग जाते हैं तो वह फल से लेकर पत्तियों तक को नुकसान पहुंचाते हैं।

अगर आप इस समस्या से बचना चाहते है तो नीम की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस कीटनाशक को तैयार करने के लिए नीम की पत्तियों को पीसकर उसका पाउडर तैयार कर लें। उसके बाद तैयार किये गए पाउडर को पानी में मिलाकर एक घोल तैयार कर लें। इसके बाद आप इस घोल को सभी पौधों में छिड़क दें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button