CHANDIGARH

मौसम के बदले मिजाज ने लोगों को फिर से हुआ ठंड का अहसास

Punjab Media

चंडीगढ़। सुबह से मौसम में आए बदलाव ने एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। सुबह से चल रही तेज हवाओं के कारण हुई हल्की बारिश ने एक बार फिर मौसम को ठंडा कर दिया है। जिसके कारण ठंड की चपेट में आए लोगों को फिर से गर्म कपड़ों का इस्तेमाल करना पड़ रहा है। शनिवार को लुधियाना और इसके आसपास के इलाकों में पूरे दिन बादल छाए रहे। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो पूरे प्रदेश में 3 मार्च को भी हालात आज जैसे ही रहने वाले हैं।

तापमान 22 डिग्री सेल्सियस

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, शनिवार को पंजाब के ज्यादातर हिस्सों में दिनभर बादल छाए रहने से मौसम में ठंड का एहसास जारी रहा। जिसमें तेज हवाओं ने और इजाफा कर दिया। तेज हवाओं के बीच सड़क पर चलने वाले दोपहिया वाहनों पर सवार होकर जो लोग अपनी ड्यूटी या काम पर पहुंचे, उन्हें फिर से गर्म कपड़े पहनने को मजबूर होना पड़ा। पिछले दिनों दोपहर का तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, जो शनिवार से फिर नीचे आ गया।

क्योंकि शुक्रवार व शनिवार को सूर्य देव गायब रहे और पूरे दिन जिले भर में हल्की-फुल्की बारिश होती रही। जो लोग पिछले कई दिनों से टी-शर्ट या सिर्फ शर्ट पहनकर घूम रहे थे, वे फिर से जैकेट जैसे गर्म कपड़े पहने नजर आए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जिले के जगराओं और रायकोट में ओलावृष्टि के अलावा खन्ना, मुल्लांपुर-दाखा समेत लुधियाना के कई इलाकों में बारिश हुई है।

आज का मौसम

विशेषज्ञों की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण 3 मार्च को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इसी तरह अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की उम्मीद है और उसके बाद क्षेत्र में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button