
आदमी हो या औरत, हर कोई अपने बढ़ते वजन से परेशान है, हर कोई अपने वजन को कम करने के लिए तरह तरह के तरीके अपनाता है। कई लोग तो Lose Weight वजन को कम करने वाले प्रॉडक्ट्स का भी इस्तेमाल करते हैं लेकिन फिर भी उनके हाथ निराशा ही लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ऐसे घरेलू नुस्के हैं जिनसे आप बड़ी तेजी से अपने वजन को कम कर सकते हैं। अगर नहीं, तो आज हम आपके इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे घरेलू टिप्स के बारे में जानकारी दे रहे हैं जिनसे न केवल आपका वजन कम होगा बल्कि आपको एनर्जी भी मिलेगी।
ग्रीन टी का करें सेवन | Lose Weight
- ग्रीन टी में एंटीआॅक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो वजन को कम करने में आपकी मदद करता है।
- ग्रीन टी में मौजूद एंटीआॅक्सीडेंट्स आपके शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है।
- इसके साथ ही ग्रीन टी में मौजूद कैटेचिन नामक तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है
- जो आपके शरीर को बड़ी ही तेजी से कैलोरी बर्न में मदद करता है।
गुनगुना पानी होता है मददगार | Lose Weight
गुनगुना पानी सबसे आसान और कारगार घरेलु नुस्का है। इसका सेवन लोग सुबह खाली पेट करते हैं जिससे आपका शरीर हाइड्रेट रहता है और इससे आपको पाचन तंत्र भी दुरुस्त रखने में मदद मिलती है। सुबह के समय गुनगुने पानी के सेवन पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है और इसके साथ ही मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है जिससे शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी को कम करने में मदद मिलती है।
मेथी के पानी का करें सेवन | Lose Weight
- मेथी के बीजों में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है।
- जो आपके पेट को देर तक भरा रखता है।
- यह आपको बार-बार भूख लगने से रोकता है।
- मेथी का पानी आपकी पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है।
- यह वजन घटाने में सहायक साबित होता है।
अदरक का पानी कारगार | Lose Weight
अदरक का पानी आपके शरीर में जमी हुई चर्बी को निकालने में आपकी मदद करता है। सुबह गुनगुने पानी में थोड़ा सा अदरक डालकर इसका सेवन करें। इससे आपकी पाचन क्रिया में तेजी आती है और शरीर में इंसुलिन का स्तर भी नियंत्रित रहता है।
चिया सीड्स का पानी | Lose Weight
चिया सीड्स में घुलनशील फाइबर की मात्रा अधिक होती है। ये फाइबर पानी को सोख लेते हैं, जिससे पेट देर तक भरा रहता है और आप कम खाते हैं। साथ ही चिया सीड्स पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं, जो वजन घटाने के दौरान शरीर को पोषण देने में मदद करते हैं।
ध्यान देने योग्य बातें | Lose Weight
- सिर्फ सुबह का हेल्दी पेय पीने से ही वजन नहीं घटता।
- इसके साथ ही संतुलित आहार और नियमित व्यायाम भी जरूरी है।
- किसी भी पेय का सेवन करने से पहले किसी भी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
- इन पेय पदार्थों में चीनी या शहद मिलाने से बचें।
- सुबह के पेय के साथ साथ पूरे दिन भर में भी पर्याप्त मात्रा में पानी पीना न भूलें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




