
मानसून आने के बाद जहां गर्मी से राहत मिलती है वहीं भयानक बीमारियों का खतरा भी उतना ही ज्यादा बढ़ जाता है। बारिश आने के बाद इक्ट्ठा होने वाले पानी से मच्छर पैदा हो जाते हैं। जिससे भयानक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिसमें Dengue मलेरिया व चिकनगुनिया आदि शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि डेंगू की तरह मलेरिया व चिकनगुनिया भी जानलेवा साबित हो सकता है। अगर नहीं, तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि मलेरिया व चिकनगुनिया कितना खतरनाक साबित होता है और साथ ही जानेंगे इन दोनों बीमारियों के क्या लक्षण होते हैं।
आइए जानें Dengue के लक्षण
डेंगू का बुखार मच्छरों के काटने से होता है। यह बहुत ही खतरनाक बीमारी है, अगर इसका ईलाज समय पर नहीं करवाया जाता तो यह जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए इसके लक्षणों के दिखते ही तुरंत डॉक्टर्स से इसका ईलाज लेना जरूरी होता है। डेंगू के बुखार के लक्षण आमतौर पर 2 से 5 दिनों में दिखाई देने लगते हैं। डेंगू के लक्षण इस प्रकार से हैं:-
-तेज सिरदर्द होना।
- मतली होना।
- उल्टी का होना।
- त्वचा पर लाल चकतों का होना।
अब जानेंगे मलेरिया के लक्षण
मलेरिया भी मच्छरों के काटने से ही होता है। लेकिन यह गंदगी तथा गंदे पानी के कारण होता है। मलेरिया की शुरूआत ठंड व कंपकपी के साथ होने वाले बुखार से होती है। जब बुखार कम होता है तो पसीना आने लगता है। मलेरिया के लक्षण इस प्रकार हैं।
- ठंड व कंपकपी के साथ तेज बुखार।
- बुखार कम होने पर पसीना आना।
- तेज सिरदर्द होना।
- मांसपेशियों में दर्द होना।
- एनीमिया की शिकायत।
चिकनगुनिया के लक्षण
चिकनगुनिया भी एडीज मच्छर के काटने से ही होता है। इसके कारण जोड़ों में गंभीर दर्द होने लगता है। खासकर कलाई, उंगलियों और टखनों में तेज दर्द होने लगता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया सभी मच्छरों से होने वाली बीमारियां हैं। लेकिन इसके लक्षण एक दूसरे से अलग हो सकते हैं। अगर आपके भी शरीर पर कुछ अलग तरह के लक्षण दिखाई देते हैं तो बिना वक्त गवाएं आप डॉक्टर से जरूर कॉन्टैक्ट करें।
डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया से बचने का तरीका
ये तीनों बीमारियां मच्छरों के काटने से ही होती है। इसके लक्षण भी लगभग एक ही तरह हैं। अगर आपको इन बीमारियों से बचना है तो साफ-सफाई का खास ध्यान रखना होगा। साथ ही आपको मच्छर भगाने वाले लोशन, घर के आसपास पानी जमा होने न देना, रात में नेट लगाकर सोना, मच्छर भगाने के लिए नैचुरल चीजों का इस्तेमाल करना शामिल है।
नोट:- हमारे द्वारा दी गई जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




