PUNJABSPORTS

एक बार फिर भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने

Punjab Media

सेमीफाइनल मुकाबला आज रात 9 बजे

वर्ल्ड चैंपियनशिप आॅफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल मैच भारत बनाम आॅस्ट्रेलिया आज 12 जुलाई शुक्रवार को इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टन के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। जिसमें भारतीय टीम की कप्तानी युवराज सिंह करेंगे। युवराज सिंह की इस टीम ने शुरूआत के 2 मैचों में अपनी जीत दर्ज की है। सेमीफाइनल से पहले इंडिया चैंपियंस टीम का मैच साउथ अफ्रीका के साथ हुआ था। जिसमें इंडिया चैंपियंस को हार का सामना करना पड़ा था।

वहीं आॅस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले मैच में मिली हार के बाद लगातार 4 मैच जीतकर इस वर्ल्ड चैंपियनशिप आॅफ लीजेंड्स में धमाकेदार वापसी की है। आपको बतां दे कि इस वर्ल्ड चैंपियनशिप आॅफ लीजेंड्स में वह खिलाड़ी हिस्सा ले रहें है जो इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इस वर्ल्ड चैंपियनशिप आॅफ लीजेंड्स में कुल 6 टीमों ने हिस्सा लिया है। जिसमें से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका की टीमें पहले ही टूनार्मेंट से बाहर हो चुकी हैं।

आज रात 9 बजे LIVE

अब इस वर्ल्ड चैंपियनशिप आॅफ लीजेंड्स का सेमीफाइनल मुकाबला भारत और आॅस्ट्रेलिया के बीच भारतीय समानुसार 12 जुलाई की रात 9 बजे इंग्लैंड में नॉर्थम्प्टन के काउंटी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। पहला सेमीफाइनल पाकिस्तान चैंपियंस बनाम वेस्टइंडीज चैंपियंस के बीच शुक्रवार को खेला जाएगा। यह मैच भारत के समय के मुताबिक शाम 5:00 बजे से आयोजित होगा। दोनों सेमीफाइनल एक ही वेन्यू पर खेले जाएंगे।

इंडिया चैंपियंस टीम में युवराज सिंह, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, रॉबिन उथप्पा, अंबाती रायुडू, यूसुफ पठान और आरपी सिंह जैसे धाकड़ खिलाड़ी हैं वहीं आॅस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम में ब्रेट ली जैसा खूंखार तेज गेंदबाज के अलावा टिम पेन , शॉन मार्श, डेन क्रिस्टियन, एरोन फिंच और ब्रैड हैडिन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं।

सेमीफाइनल से पहले साउथ अफ्रीका चैंपियंस ने इंडिया चैंपियंस को 15वें लीग मैच में बड़े अंतर से मात दी। इंडिया चैंपियंस टीम 4 अंक लेकर प्वॉइंट टेबल में चौथे नंबर पर रहते हुए सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया वहीं आॅस्ट्रेलिया ने 8 अंक लेकर टेबल टॉप करते हुए अंतिम 4 में एंट्री मारी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button