
इन बातों का रखेंगे ध्यान तो आप भी रहेंगे सेफ
गर्मी के कारण आज हर परेशान नजर आ रहा है। जहां गर्मी के कारण इलेक्ट्रिोनिक आईट्मस खराब हो रहे हैं वही इसके साथ मशीनों में आग लगना एक आम बात हो गई है। heatwave गर्मी के कारण कार, जीप अन्य साधन गर्म हो जाते हैं, जिससे खराबी आ जाती है और आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी के कारण गाड़ियों में लग रही आग की खबरें को तो आपने आम ही सुना होगा। यह भीषण गर्मी के कारण हो रहा है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी ओर से कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो ना केवल आप अपनी गाड़ी को आग लगने से बचा सकते हैं बल्कि अपने आप को भी सुरक्षित रख सकते हैं। आज हम आपको यहां कुछ ऐसे आसान से टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिससे आपकी अपनी व अपनी गाड़ी की सुरक्षा कर सकते हैं।
किन वजहों से लगती है कार में आग | heatwave
- कार में खराब वायरिंग, ढीले कनेक्शन, पुराने फ्यूज या ओवरलोडेड इलेक्ट्रिकल सिस्टम में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग सकती है।
- पेट्रोल, डीजल या एसी गैस में लीकेज ये ज्वलनशील पदार्थों के संपर्क में आ जाते हैं जो आग लगने का कारण बनते हैं।
- कार को तेज धूप में खड़ी रखेंगे तो इंजन और अन्य कॉम्पोनेंट्स ज्यादा गर्म हो सकते हैं और इससे आग लगने का खतरा बढ़ जाता है।
- गर्मी में आपको गाड़ी में ज्वलनशील पदार्थ, जैसे सिगरेट, लाइटर, या गैस सिलेंडर नहीं रखना चाहिए।
- घटिया या नॉन-स्टैंडर्ड स्पेयर पार्ट्स, इलेक्ट्रिकल सामान या इंटीरियर को बेहतर बनाने के लिए कोई पार्ट्स आफ्टर मार्केट लगाते हैं वह भी आग लगने का कारण बन सकता है।
किन बातों का रखे ध्यान | heatwave
गर्मी के मौसम में आप अपनी गाड़ी की ज्यादा से ज्यादा देखभाल करना बेहद जरूरी है। ऐसे में हो सके तो गाड़ी का नियमित रखरखाव करवाएं। मेंटेनेंस के वक्त मैकेनिक को जरूर कहें कहें कि वह वायरिंग, इलेक्ट्रिकल सिस्टम, लिक्विंड्स की लीकेज और टायरों की सही से जांच करे।
इससे साथ ही अपनी कार को हमेशा छाया में या ठंडी जगह पर पार्क करें। आप अगर सीधी धूप में पार्क करते हैं तो विंडो थोड़ी खुली रखें, ताकि केबिन का टेंपरेचर ज्यादा ना हो। गाड़ी में कभी भी ज्वलनशील पदार्थ न रखें। आप अपनी कार में हमेशा आग बुझाने का यंत्र रखें और इसका इस्तेमाल करना सीखें। साथ ही ध्यान रखें कि गाड़ी से कोई धुआं, जलन, या असामान्य आवाज आने पर तुरंत रुक जाएं और जांच कराएं।
- गाड़ी की समय से सर्विसिंग करवाएं।
- समय-समय पर गाड़ी की वायरिंग चेक जरूर करवाएं।
- एलपीजी गैस से चलने वाली गाड़ियों की विशेष रुप से सर्विस का ख्याल रखना चाहिए।
- अगर कड़ी धूप में गाड़ी खड़ी कर रहे हैं तो गाड़ी के कांच को हल्का सा खोल देना चाहिए, ताकि हवा का सरकुलेशन बना रहे।
- गाड़ियां चलाते समय भी मीटर पर गाड़ियों के टेंपरेचर को देखा जा सकता है।
- इन सभी बातों का ख्याल रखकर हम अपनी गाड़ियों को सुरक्षित रख सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




