CHANDIGARHHARYANAHEALTHPUNJAB

मुंह के छालों से तुरंत पाएं आराम, अपनाएं ये तरीके

Punjab Media

मुंह में छाले होना यह एक ऐसी समस्या है जो कभी भी किसी को भी हो सकती है। आमतौर पर यह गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा होती है। आपके पेट में कोई समस्या है या आपका पेट गर्म है या आपकी पाचन क्रिया में किसी प्रकार की समस्या हो जाने पर आपके मुंह में छाले होते हैं। Mouth Ulcers

पेट साफ न होना, पानी का कम पीना, विटामीन बी की कमी होना भी मुंह में छाले होने का कारण बनता है। यह 6 से 15 दिनों तक रहता है फिर अपने आप ही ठीक हो जाता है। अगर आप कुछ घरेलू तरीकों को अपनाते हैं तो छालों की वजह से होने वाले दर्द और जलन से बचा जा सकता है तथा इसके साथ इन्हें जल्दी ठीक भी किया जा सकता है।

बेकिंग सोडा है कमाल | Mouth Ulcers

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आप मुंह के छालों से तुरंत आराम पा सकते हैं। यह गुणकारी औषधि के जैसे काम करता है। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में बेकिंग सोडा मिलाएं और अब इस पेस्ट को मुह के छालों पर लगाएं। 10 से 15 मिनट रखने के बाद कुल्ला कर लें। इससे आपको आराम मिलेगा।

शहद का करें प्रयोग | Mouth Ulcers

अगर आपके छालों का दर्द नॉर्मल से अधिक हो रहा है तो आप मुंह के छालों पर शहद लगा सकते हैं। क्योंकि शहद एंटीमाइक्रोबियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुणों से भरपूर होता है। जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है।

नमक वाले पानी से करें कुल्ला | Mouth Ulcers

अगर आप मुंह के छालों से तुरंत आराम चाहते हैं तो आप गुनगुने पानी में थोड़ा नमक मिला ले इसके बाद इससे अच्छे से कुल्ला करें। यह सूजन और दर्द को कम करने में मददगार साबित होता है।

एप्पल साइडर विनेगर | Mouth Ulcers

आप मुंह के छाले को ठीक करने के लिए एक कप गुनगुना पानी लें और उसमें दो चम्मच एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं। अब इससे अच्?छी तरह कुल्?ला करें। ऐसा दिन में कई बार करें। आराम मिलेगा।

दही | Mouth Ulcers

मुंह के अल्सर को ठीक करने में दही भी काफी फायदेमंद होता है।आप रोज कम से कम 200 एमएल प्लेन दही खाएं। यह पेट में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है जिससे अल्सर को ठीक होने में कम समय लगता है। अधिक परेशानी हो तो आप डॉक्टर से जरूर संपर्क करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button