CHANDIGARH

भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति की हुई बैठक, रूपरेखा तैयार

Punjab Media

5 को विधानसभा स्तर पर भी होगी नारी शक्ति वंदन मैराथन

लोकसभा चुनाव के निमित्त भारतीय जनता पार्टी अपने आगामी कार्यक्रमों के मेगा प्लान के साथ आगे बढ़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला ने रोहतक के एक होटल में चुनाव प्रबंधन समिति के सभी पदाधिकारियों के सामने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा रखी। प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बैठक में बताया कि किस तरह से ऐतिहासिक जीत के लिए आगे बढ़ना है।

प्रबंधन समिति के संयोजक सुभाष बराला ने आगामी कार्यक्रमों के बारे में जानकारी रखी। प्रबंधन समिति के सह संयोजक असीम गोयल ने संकल्प पत्र के लिए सुझाव एकत्रित करने के विषय को सबके सामने रखा। सुझावों का संग्रह करने के लिए हर लोकसभा में दो वैन घूमेंगी और वीडियो वैन पर क्यूआर कोड को स्कैन कर लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इस वैन में रखी सुझाव पेटी में भी लोग अपने सुझाव लिखकर दे सकते हैं। सुझाव लेने का काम 15 मार्च तक पूरा करना है।

जिलों में नारी शक्ति वंदन मैराथन

जहां युवा मोर्चा को नव मतदाताओं सम्मेलन करने के लिए कहा गया है, वहीं महिला मोर्चा को जिला स्तर और विधानसभा स्तर पर नारी शक्ति वंदन मैराथन करने के लिए बोला गया है। महिला मोर्चा ने सोमवार को सभी जिलों में नारी शक्ति वंदन मैराथन का आयोजन किया भी।

मंगलवार को भी विधानसभा स्तर पर नारी शक्ति वंदन मैराथन आयोजित होगी। जिसमें साइकिल, पैदल और स्कूटी से भी महिलाओं के द्वारा यात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री 6 मार्च को कोलकाता से नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत अपना संबोधन रखेंगे, उसे हरियाणा में सभी विधानसभाओं में सुनने के लिए भी भाजपा ने एलईडी लगाने का प्रबंध किया जाएगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button