HARYANA

पंजाब पुलिस ने फतेहाबाद में दी दबिश

Punjab Media

फतेहाबाद। पंजाब के तरनतारण जिला की पुलिस ने बैंक डकैती के एक मामले में सुबह फतेहाबाद लघु सचिवालय क्षेत्र में दबिश दी। पुलिस को आरोपी की लोकेशन लघु सचिवालय के पीछे बने सरकारी क्वाटरों की मिली थी। लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला, जिसके बाद पुलिस यहां से रवाना हो गई। जानकारी के अनुसार फरवरी माह में तरनतारण जिले में अज्ञात शख्स द्वारा एसबीआई बैंक में घुसकर डकैती की थी।

शख्स द्वारा बंदूक के बल पर कैश लूटा गया था। इस मामले में तरनतारण के झबाल थाना ने बैंक के कैशियर की शिकायत पर डकैती का मामला दर्ज कर लिया था। पंजाब पुलिस इस मामले में जांच पड़ताल कर रही थी और आरोपी की लोकेशन पुलिस को फतेहाबाद में मिली। जिसके बाद सुबह झबाल थाना पुलिस की टीम फतेहाबाद पहुंच गई। यहां लघु सचिवालय में बने सरकारी क्वार्टरों में आरोपी की लोकेशन थी, जिस पर पुलिस ने एक क्वार्टर में दबिश दी, लेकिन आरोपी यहां नहीं मिला।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button