AUTOMOBILECHANDIGARHHARYANAPUNJAB

क्या आप अपने एसी को देते हैं रेस्ट? अगर नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा

Punjab Media

आज कल लोग एसी में रह रहे हैं वह सुकुन से है लेकिन जो लोग कूलर में है उनकों ऐसा सुकुन मिलना मुश्किल है। अगर बात करें एसी के कूलिंग की, तो उसके सामने कूलर बहुत ही फीका नजर आता है। लेकिन इस वर्ष की बढ़ती इस भयानक गर्मी के सामने एसी Air Conditioner ने भी अपने घूटने टेक दिए हैं। हीटवेव के चलते एसी के कंप्रेसर पर बहुत ही बुरा असर पड़ रहा है। जिसकी वजह से लगातार एसी में आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं। एसी में आग लगने के कई कारण हो सकते हैं, जिसका सीधा सा कनेक्शन बढ़ती हुई गर्मी से है।

बढ़ती हुई इस भयानक गर्मी से बचने के लिए कई लोग सारा दिन एसी के सामने बैठना पसंद करते हैं, जिस कारण एसी पूरा दिन चलता रहता है। लेकिन ऐसा करना आपकी सेहत और एसी की सेहत दोनों के बड़े हादसे और खतरे का कारण बन सकता है। दरअसल जब आप एसी को लगातार चलाए रखते हैं तो उससे एसी के कंप्रेशर पर ओवरहीट होने का खतरा बना रहता है। जिससे एसी में आग लगने व कंप्रेशर में ब्लास्ट होने का खतरा बढ़ जाता है।

इसलिए लंबे समय तक एसी को आॅन नहीं रखना चाहिए। आज कल एसी हर घर में है लेकिन जिनके घरों में एसी है उन लोगों तो यह पता भी नहीं है कि एसी को कितने समय के बाद रेस्ट देना चाहिए। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि एसी को कितनी देर चलाने के बाद रेस्ट देना चाहिए।

कितने समय के बाद Air Conditioner को करें बंद

एसी के माहिरों के अनुसार अगर आप पूरे दिन एसी को आॅन रखते हैं तो आपको हर एक से दो घंटे के बाद एसी को 10 से 15 मिनट के लिए बंद कर देना चाहिए। इससे एसी का कंप्रेशर गर्म नहीं होगा और तेज गर्मी में आग लगने का खतरा भी बहुत कम हो जाएगा। इसके साथ ही कंप्रेशर के ओवरहीट होने का खतरा भी टल जाएगा और आप एसी की कूलिंग का भरपूर फायदा उठा पाएंगे।

Air Conditioner को ओवरहीट होने से कैसे बचाएं

  • एक से दो घंटे के बाद एसी को थोड़ा रेस्ट दें।
  • अगर आपका एसी बहुत पुराना है तो उसे जरूरत के हिसाब से बदलें।
  • समय पर एसी के कंप्रेसर की केयर करें।
  • समय से एसी की सर्विस करवाएं।
  • कंडेनसर कॉइल्स की सफाई, फिल्टर क्लीनिंग रेफ्रिजरेंट लेवल की जांच जरूर करें।
  • आपका कंप्रेसर बहुत पुराना हो गया है तो तो उसकी रिप्लेसमेंट बहुत जरूरी है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button