HEALTHPUNJAB

क्या आपके यूरिन में भी होती है जलन, तो गंभीर बीमारियों के मिल रहे संकेत, जानें कैसे पाएं राहत

Punjab Media

यूरिन में जलन होना एक आम समस्या है जिसे Urine ट्रैक में जलन (डिस्सुरिया) कहते हैं। लेकिन यह समस्या पुरूषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा होती है। यह समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं। जिनमें आमतौर पर यूरिनरी ट्रैक संक्रमण (यूटीआई), सेक्सअली ट्रांसमिटेड डिजीज (एसटीआई), किडनी की पथरी और प्रोस्टेटाइटिस शामिल है।

यूरिन में कभी-कभार जलन होना एक आम बात माना जाता है। क्योंकि यह यह समस्या ज्यादा स्पाइस खाना खाने से भी हो सकती है। लेकिन अगर यह समस्या आपको हर रोज हो रही है तो यह गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है। इसलिए आप समय रहते डॉक्टर्स की सलाह जरूर लें।

इसके साथ ही आज हम आपको कुछ घरेलू नुक्से बता रहे हैं जिसे कुछ हद तक इस समस्या से राहत पाई जा सकती है। पेशाब करने पर जलन हो तो रोज नारियल पानी का सेवन करें। महिलाएं अपने निजी अंगों को साफ रखें। कैफीन और ज्‍यादा मसालेदार खाना न खाएं। विटामिन सी युक्‍त पदार्थों का सेवन ज्‍यादा करें और शराब एवं धूम्रपान से दूर रहें। पेशाब को ज्‍यादा देर तक रोक कर न रखें।

यूरिन में जलन के मुख्य कारण | Urine

  • यूटीआई: यह यूरिनरी ट्रैक का सबसे आम संक्रमण है, जो आमतौर पर बैक्टीरिया के कारण होता है।
  • महिलाओं में पुरुषों की तुलना में यूटीआई होने का खतरा अधिक होता है।
  • एसटीआई: कई एसटीआई, जैसे कि गोनोरिया, क्लैमिडिया और हर्पीस, यूरिन में जलन का कारण बन सकते हैं।
  • किडनी की पथरी: जब यूरिन में मौजूद खनिज क्रिस्टल जमा होकर पथरी बन जाते हैं, तो यह यूरिन करते समय दर्द और जलन पैदा कर सकता है।
  • प्रोस्टेटाइटिस: यह प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन है, जो पुरुषों में मूत्राशय के नीचे स्थित होती है।
  • डायबिटीज: हाई ब्लड शुगर लेवल यूरिनरी ट्रेक में जलन और अन्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
  • दवाओं के साइड इफेक्ट: कुछ दवाएं, जैसे कि एंटीबायोटिक्स और कुछ दर्द निवारक, यूरिन में जलन पैदा कर सकती हैं।

जलन से राहत के कुछ उपाय | Urine

  • पानी पीना: भरपूर मात्रा में पानी पीने से मूत्रमार्ग साफ होता है और बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • क्रैनबेरी जूस: क्रैनबेरी जूस में एंटीआॅक्सीडेंट और जीवाणुरोधी गुण होते हैं, जो यूटीआई को रोकने में मदद करते हैं।
  • प्रोबायोटिक्स: प्रोबायोटिक्स अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो यूरिनरी ट्रैक में संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं।
  • ओवर-द-काउंटर दवाएं: आईबुप्रोफेन या एसिटामिनोफेन जैसे दर्द निवारक यूरिन में जलन और दर्द को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • गर्म सेंक: गर्म सेंक से मूत्रमार्ग की मांसपेशियों को आराम मिलता है और दर्द कम होता है।

यदि आपको लगातार यूरिन करते समय जलन हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना महत्वपूर्ण है। डॉक्टर आपके लक्षणों का मूल्यांकन करेंगे और उचित उपचार का सुझाव देंगे।

​पेशाब की जलन का घरेलू उपचार है सेब का सिरका

सेब के सिरके का जो घरेलू नुस्‍खा हम आपको बता रहे हैं आपको उसका इस्‍तेमाल दिन में दो बार करना है। एक गिलास गर्म पानी में एक चम्‍मच सेब का सिरका और एक चम्‍मच शहद डालकर पी लें। सेब के सिरके में बैक्‍टीरिया-रोधी और फंगल-रोधी गुण होते हैं जो के पेशाब की जलन को दूर करने में मदद करते हैं।

वैधानिक सूचना: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया। यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है। हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button