HARYANA

हरियाणा में 5वीं तक के स्कूल बंद

Punjab Media

  • बढ़ते प्रदूषण के बीच सरकार का फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा में बढ़ते प्रदूषण के बीच नायब सरकार ने 5वीं तक के स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया है। सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश दिए है। इस संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है। School holidays

पत्र के अनुसार, सरकार ने निर्णय लिया है कि संबंधित उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तरों को देखते हुए मौजूदा स्थिति (ग्रेप के अनुसार) का आकलन करेंगे और छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में स्कूलों (सरकारी और निजी) में कक्षा 5वीं तक के लिए आॅनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें। संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।

जीन्द प्रदेश में सर्वाधिक प्रदूषित

हरियाणा के शहर स्मॉग की चादर में लिपटे हैं। हरियाणा के 7 शहरों का एक्यूआइ ज्यादा खराब श्रेणी में है। प्रदेश में जीन्द सबसे प्रदूषित रहा, जहां एक्यूआई 394 पहुँच गया। प्रदेश में स्मॉग तेजी से बढ़ने के साथ ही हादसे भी बढ़ रहे हैं। हरियाणा के जीन्द के अलावा बहादुरगढ़ में एक्यूआई 388, पानीपत में 350, रोहतक में 339, सोनीपत और भिवानी में 325, गुरुग्राम में 320 और कैथल में 318 पहुँच गया है।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button