SPORTS

पाकिस्तान के खिलाफ हाईवोल्टेज मुकाबले के लिए भारत तैयार

Punjab Media

मलेशिया का सामना कोरिया से और चीन की टक्कर जापान से होगी

हुलुनबुइर (चीन)। सेमीफाइनल में जगह बना चुकी अपराजेय भारतीय टीम चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ शनिवार को हीरो एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी के बहु प्रतीक्षित आखिरी राउंड रॉबिन मैच में अपना दबदबा कायम रखने उतरेगी। India vs pakistan match चार मैचों में चार जीत दर्ज करके गत विजेता भारत अंकतालिका में शीर्ष पर है जबकि पाकिस्तान दूसरे स्थान पर है।

पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता भारत ने चीन को 3-0 से, जापान को 5-1, मलेशिया को 8-1 और कोरिया को 3-1 से हराया। दूसरी ओर महान फॉरवर्ड ताहिर जमां के मार्गदर्शन में खेल रही पाकिस्तानी टीम ने मलेशिया और कोरिया से 2-2 से ड्रॉ खेला। इसके अलावा जापान को 2-1 और चीन को 5-1 से हराया।

मौजूदा फॉर्म की बात करें तो भारत का पलड़ा भारी है। हांगझोउ एशियाई खेलों में पिछले साल भारत ने पाकिस्तान को 10-2 से हराया था। उससे पहले चेन्नई में एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान पर 4-0 से जीत दर्ज की थी। जकार्ता में 2022 एशिया कप में युवा भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 1-1 से ड्रॉ पर रोका जबकि 2021 एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी ढाका में भारत ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर कांस्य पदक जीता था।

भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेरिस ओलंपिक का शानदार फॉर्म बरकरार रखा है और वह पाकिस्तान के खिलाफ खेलने को लेकर काफी उत्साहित हैं। हरमनप्रीत ने कहा कि मैं अपने जूनियर दिनों से पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों के खिलाफ खेलता आया हूं। मेरा उनसे अच्छा संबंध है और वे भाई जैसे हैं। मैदान पर हालांकि किसी भी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ जज्बात पर काबू रखना होता है। उन्होंने कहा कि विश्व हॉकी में भारत और पाकिस्तान की प्रतिद्वंद्विता का कोई मुकाबला नहीं है। मुझे यकीन है कि दुनिया भर में हॉकी प्रेमियों को इस मैच का इंतजार होगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button