
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंकने वाले बयान के एक दिन बाद भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने सोमवार को कहा कि लोगों को काम करने वाला चाहिये, गुब्बारे बेचने वाला नहीं। यह स्पष्ट नहीं था कि विज ने ‘गुब्बारे बेचने वाला’ किसको इशारा करके कहा।
इससे पहले उनके लोगों की मांग और वरिष्ठतम नेता होने के आधार पर वह हरियाणा के मुख्यमंत्री पद पर दावा ठोंकेंगे वाले बयान पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान और कई अन्य भाजपा नेताओं को सफाई देनी पड़ी थी। भाजपा हरियाणा विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में लड़ रही है।
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उनके नाम पर मोहर लगा चुके हैं। विज ने सोमवार को कहा कि वह जहां भी जाते हैं लोग उनके किए काम गिनवाने लगते हैं। लोगों को काम करने वाला चाहिए, गुब्बारे बेचने वाला नहीं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




