HARYANA

Haryana Vidhan Sabha Election Update : नामांकन वापसी के आखिरी दिन भाजपा और कांग्रेस ने अपने बागियों को मनाया

Punjab Media

सरसा से भाजपा प्रत्याशी रोहताश जांगड़ा ने वापिस लिया नामांकन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन वापसी के अंतिम दिन सोमवार को कांग्रेस और भाजपा अपने कुछ बागियों को मनाने में कामयाब रही। टिकट वितरण के बाद कांग्रेस और भाजपा के कई बागियों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन किया था। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोनीपत में पूर्व मंत्री कविता जैन और उनके पति राजीव जैन को मना लिया। इसके बाद राजीव जैन ने नामांकन वापस ले लिया।

इसके अलावा भाजपा महेंद्रगढ़ की नांगल चौधरी विधानसभा सीट से सतीश सैनी, नारनौल से भारती सैनी और पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव को भी मनाने में कामयाब रही। सरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने हलोपा प्रत्याशी गोपाल कांडा के समर्थन में नामांकन वापिस ले लिया।

वहीं बादली से इनेलो बसपा के उम्मीदवार महेंद्र सिंह नामांकन वापिस लिया। अब अगर बात कांग्रेस करें तो पार्टी नलवा से बागी संपत सिंह, अंबाला शहर से जसबीर मलौर, अटेली से हेमंत शर्मा, पंचकूला में गुरजंत सिंह पोला और बवानी खेड़ा विधानसभा सीट से बागी नामांकन भरने वाले रामकिशन फौजी को मनाने में कामयाब रही। इसके अलावा, पानीपत शहर सीट से कांग्रेस की बागी रोहिता रेवड़ी को मनाने के लिए ग्रामीण सीट से भाजपा उम्मीदवार महिपाल ढांडा पहुंचे।

उन्होंने रेवड़ी से नामांकन वापस लेकर भाजपा को समर्थन देने की बात कही। इस पर रोहिता रेवड़ी ने ढांडा को दो टूक कहा दिया कि हम जीत रहे हैं, नामांकन वापस नहीं लेंगे। करनाल जिले की इंद्री विधानसभा सीट से लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के उम्मीदवार पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने अपना नामांकन वापस ले लिया। गौरतलब है कि 90 विधानसभा सीटों वाले हरियाणा में एक चरण में ही पांच अक्टूबर को मतदान होना है. सभी के नतीजे एक साथ आठ अक्टूबर को सामने आएंगे।

सरसा से भाजपा प्रत्याशी ने वापस लिया नामांकन

हरियाणा के सरसा से भाजपा उम्मीदवार रोहताश जांगड़ा ने सोमवार को अपना नामांकन वापस ले लिया। आज नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख थी। उन्होंने कहा कि मैंने सरसा विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया। भाजपा संगठन के आदेश से मैंने नामांकन भरा था, उनके आदेश से मैंने अपना नामांकन वापस ले लिया।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button