SARKARI YOJANA

MP Free Laptop Yojana 2024: 12वीं पास के इन छात्रों को मिलेगा लैपटॉप, जाने आवेदन की प्रकिया

Punjab Media

दोस्तो सरकार हमेशा से ही शिक्षा की क्षेत्र में अग्रणी रहती है, चाहे वह बच्चों के भविष्य की बात हो या फिर टेक्नोलॉजी की। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्रों के सुनहरे भविष्य के लिए फ्री लैपटॉप योजना शुरू की गई है जिसके अंतर्गत 12वीं कक्षा में उत्तीर्ण छात्रों को फ्री लैपटॉप दिया जाता है।

अगर आप 12वीं कक्षा के विद्यार्थी हैं तो आपको इस योजना के बारे में जरूर जानना चाहिए। मध्य प्रदेश राज्य में शैक्षिक सुविधाओं को बढ़ावा देने और शैक्षिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सरकार द्वारा कई प्रयास किए जा रहे हैं। इस योजना के अनुसार केवल 12वीं कक्षा के योग्य विद्यार्थियों को ही लैपटॉप दिया जाएगा। अगर आपने मध्य प्रदेश बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है तो आप सभी के लिए बड़ी खुशखबरी है।

फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा के सभी मेधावी स्टूडेट्स को आगे की पढ़ाई और टेक्नोलॉजी से जुड़ने के लिए एक फ्री लैपटॉप प्रदान किया जाता है। इस योजना के तहत लैपटॉप खरीदने के लिए 25,000 रुपए की राशि छात्र के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है।

अनुमानित जानकारी के अनुसार इस वर्ष भी न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए फ्री लैपटॉप वितरण योजना की शुरूआत की गई है जिसके तहत छात्र-छात्राओं को लैपटॉप वितरण किए जाते हैं। आज का युग डिजिटल टेक्नोलॉजी का युग है और इसी टेक्नोलॉजी से छात्र-छात्राओं को जोड़ने के लिए मध्य प्रदेश सरकार द्वारा लैपटॉप वितरण योजना की शुरूआत की गई है।

मध्यप्रदेश फ्री लैपटॉप योजना पात्रता

फ्री लैपटॉप वितरण योजना सिर्फ 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए है। इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश के छात्रों को दिया जाएगा। मध्य प्रदेश बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कम से कम 75% अंक लाना अनिवार्य है। सीबीएसई बोर्ड से पढ़ाई करने वाले छात्रों को कम से कम 85% अंक लाना अनिवार्य है। इस योजना का लाभ सभी वर्गों के छात्र-छात्राओं को दिया जाएगा।

MP Free Laptop Yojana Status

फ्री लैपटॉप वितरण योजना का स्टेटस चेक करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको Check Your Eligibility वाले आप्शन पर क्लिक करना होगा। इसके बाद आपको अपना 12वीं कक्षा का रोल नंबर और परीक्षा का शैक्षणिक वर्ष सिलेक्ट करना होगा।

इसके बाद आपको Get Details Of Meritorious Student आप्शन पर क्लिक करना होगा। अगर आप इस योजना के लिए पात्र होंगे तो आपका नाम यहाँ पर आ जायेगा और अगर आपके परसेंटेज कम है तो आप इस योजना के लिए योग्य नहीं हो पाएंगे और आपको फ्री लैपटॉप नहीं मिल पायेगा।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button