
- पहले ही कहा था, कांग्रेस को मिली है दो दिन की खुशी
चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की जारी मतगणना के बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हरियाणा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने मंगलवार को कहा कि उन्होंने एग्जिट पोल के समय ही कह दिया था कि कांग्रेस को दो दिन की खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के रुझान आ रहे हैं, भाजपा की स्पष्ट बहुमत से तीसरी बार सरकार बनने जा रही है।
बड़ौली ने कहा कि एग्जिट पोल के समय ही उन्होंने कह दिया था कि दो दिन की खुशी काँग्रेस को मिली है, 10 वर्ष का वनवास कांग्रेस का हुआ है और 2047 तक भाजपा का शासन रहना है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा की नीतियों से, काम से संतुष्ट है, भाजपा के साथ है, इसका प्रमाण विधानसभा चुनाव में मिल गया है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार मानते हुये कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




