HARYANA

राईस मिल में लगी भंयकर आग

Punjab Media

तरावड़ी शहर के निकटवर्ती गांव बीड़ डंडारी स्थित एक राईस मिल में तेज हवा के कारण हुए शार्ट-शर्किट से भंयकर आग लग गई। आगजनी की इस घटना में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा हैं। जानकारी के मुताबिक गर्ग राईस इंडस्ट्रीज में जब कर्मचारी काम कर रहे थे तो अचानक तेज हवा के बाद राईस मिल में शार्ट-शर्किट हुआ, जिसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई।

ट्रांसफार्मर में तेल होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में उग्र रूप धारण कर लिया। धीरे-धीरे आग बढ़ती गई ओर आग ने राईस मिल में कई मशीने, बिजली के पैनल, करीब 25 हजार बारदाना की बोरी, जरनेटर व लकड़ी की क्रेटों समेत काफी सामान को चपेट में ले लिया।

50 लाख का नुकसान

आनन-फानन में तुरंत इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को सूचना दी गई। सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया, जब तक फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची तब तक काफी सामान आगजनी की भेंट चढ़ चुका था।

फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने लगातार पानी की बौछारों ने आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन आग इतनी उग्र थी कि कई घंटों की मशक्कत के बाद ही आग पर काबू पाया जा सका। गर्ग राईस इंडस्ट्रीज के सी.एम.डी. सुभाष गुप्ता ने बताया कि राईस मिल में बिजली का शार्ट-शर्किट हुआ, जिसके बाद ट्रांसफार्मर में आग लग गई। ट्रांसफार्मर में आग ने अचानक उग्र रूप धारण कर लिया।

देखते ही देखते राईस मिल में लगे बिजली के पैनल, मशीनें, 25 हजार बोरी बारदाना, ट्रांसफार्मर, जरनेटर व लकड़ी की सैंकड़ों क्रेटे जलकर राख हो गई। सुभाष गुप्ता ने बताया कि राईस मिल में आगजनी की इस घटना में 50 लाख रुपए का नुकसान का अंदेशा हैं। आग इतनी ज्यादा भंयकर थी कि सात फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। सुभाष गुप्ता ने कहा कि गर्ग राईस इंडस्ट्रीज तरावड़ी में हुई आगजनी की इस घटना में करीब 50 लाख रुपए का नुकसान हुआ हैं।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button