PUNJAB

लूटेरी छह विदेशी महिलाओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Punjab Media

कपूरथला में पुलिस ने लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। दलजीत सिंह निवासी हनुमानगढ़ (राजस्थान) ने पुलिस को शिकायत दी थी कि रात में वह डोगरा ढाबा से खाना खाकर निकले थे। थोड़ी में उसे एक विदेशी महिला मिली। वह उसे एक तरफ अंधेरे में ले गई। वहां पर पहले से ही पांच अन्य विदेशी महिलाएं मौजूद थीं। दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि इन महिलाओं ने तेजदार हथियार दिखाकर उससे सारा सामान लूट लिया।

थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर ने बताया कि एसएसपी कपूरथला वत्सला गुप्ता व एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी के निर्देश पर पुलिस पार्टी ने शरारती तत्वों पर कारवाई करने के लिए डोगरा ढाबे के पास नाकेबंदी की और दलजीत की शिकायत पर भोले-भाले लोगों से लूटपाट करने वाली छह विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया। ये विदेशी महिलाएं भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में फंसा कर लूटती थी।

पासपोर्ट और वीजा की जांच की जाएगी

बाद में धमकी देती थी कि अगर इसकी शिकायत पुलिस को दी तो वह झूठा केस दर्ज करवा देंगी। गौरव धीर ने बताया कि इन महिलाओं के पासपोर्ट और वीजा की जांच की जाएगी। यह भी पता लगाया जाएगा कि यह छात्राएं हैं या फिर लूटपाट के उद्देश्य से यहां ठहरी हैं।

पकड़ी लड़कियों की पहचान नीमा निवासी तंजानिया (मौजूदा निवासी खोजो भुट्?टानी कॉलोनी फगवाड़ा), नाकिबव्का और नतालिया दोनों निवासी युगांडा (दोनों मौजूदा निवासी फौजी साइंस पीजी ग्रीन वैली सतनामपुरा), एलिजा निवासी तंजानिया, नागतिया और नान्यांजी दोनों निवासी युगांडा (तीनों मौजूद निवासी लंदन पीजी लॉ गेट महेरू) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button