CHANDIGARHHARYANAPUNJAB

अब घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट

Punjab Media

पैसेंजर्स अब यूटीएस आॅन मोबाइल ऐप के जरिए कहीं से भी जनरल ट्रैवल टिकट और प्लेटफॉर्म टिकट General and Platform Tickets बुक कर सकते हैं। पहले पैसेंजर्स अपने मोबाइल की लोकेशन से 20 किमी के दायरे में आने वाले स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों का ही अनरिजर्व और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे।

हाल ही में रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए टिकट बुकिंग की आउटर लिमिट (जियो-फेंसिंग डिस्टेंस) हटाई है, जिससे भारत के किसी भी स्टेशन का टिकट कहीं से भी बुक किया जा सकता है। हालांकि, जियो फेंसिंग की इंटरनल बाउंड्री में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी लोग केवल स्टेशन के बाहर से ही टिकट बुक कर सकते हैं।

यूटीएस ऐप के जरिए सीजन टिकट भी बुक कर सकते हैं पैसेंजर्स

सेम रूट पर यात्रा करने वाले पैसेंजर्स यूटीस ऐप के जरिए सीजन टिकट भी बुक कर सकते हैं। इसके लिए सीजन टिकट आॅप्शन चूज करने के बाद ‘बुक एंड ट्रैवल’ पेपरलेस टिकट आॅप्शन चूज करें। आप मंथली, क्वाटरली, हाफ इयरली और इयरली टिकट बुक कर सकते हैं।

यूटीएस ऐप के जरिए प्लेटफॉर्म टिकट कैसे बुक करें?

  • सबसे पहले अपने स्मार्टफोन में यूटीएस ऐप डाउनलोड करके इंस्टॉल करें।
  • यूटीएस ऐप में मोबाइल नंबर और नाम सहित अन्य डीटेल्स भरकर अकाउंट बनाए।
  • अब मोबाइल नंबर और पासवर्ड या ओटीपी डालकर लॉगिन करें।
  • ऐप पर दिख रहे प्लेटफार्म टिकट आॅप्शन को सिलेक्ट करें।
  • अब पेपरलेस टिकट का आॅप्शन चूज करें।
  • स्टेशन का नाम और पैसेंजर की संख्या दर्ज करें और बुक टिकट पर टैप करें।
  • वॉलेट या अन्य पेमेंट आॅप्शन का इस्तेमाल करके पेमेंट करें।
  • पेमेंट होने के बाद आपकी टिकट दिखने लगेगी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button