HEALTH

पौष्टिक आहार है लिवर का असल टॉनिक

Punjab Media

वर्तमान की भागदौड़ भरी जिन्दगी तथा नकारात्मक जीवन शैली व खान-पान की गलत आदतों के कारण लिवर Liver का खराब होना आम बात है। शरीर को फिट रखने के लिए लिवर को ठीक रखना बहुत जरूरी है तथा यह भोजन को पचाने और बॉडी से टॉक्सिन को बाहर निकालने में सहायता करता है। लिवर हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, क्योंकि यह शरीर के पाचन तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसको लेकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र के हेल्थ सेंटर के एडमिनिस्ट्रेटर एवं मेडिकल आॅफिसर डॉ. आशीष अनेजा ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि लिवर का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

  • उन्होंने कहा कि लिवर मानव शरीर का सबसे बड़ा अंग होता है।
  • यह एकमात्र ऐसा अंग हैं जिसमें पुन: उत्पन्न करने की क्षमता है।
  • लेकिन कुछ बीमारियां और गलत जीवनशैली लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है।

क्या है लिवर?

  • लिवर को आमतौर पर जिगर भी कहा जाता है। यह पेट के उपरी दाहिने हिस्से में डायफ्राम के नीचे दाहिनी किडनी और छोटी आंत के ऊपर होता है।
  • इसका प्रमुख कार्य मेटाबोलिज्म को सुचारू करना होता है।
  • साथ ही प्रोटीन को संश्लेषित करना और पाचन के लिए आवश्यक रसायन बनाना है।
  • यह पित्त बनाने का भी काम करता है। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को भी निकालता है।

लिवर खराब होने के लक्षण

डॉ. आशीष अनेजा ने बताया कि लिवर खराब होने के मुख्य लक्षण पीलिया, पेट दर्द और सूजन, पैरों और टखनों में सूजन, स्किन में खुजली होना, पेशाब का रंग गहरा होना, पीला मल का रंग, बेहद थकावट, मतली या उल्टी, भूख में कमी, बॉडी पर छोटे-छोटे पानी के दाने हो जाना, ये सभी खराब लिवर के लक्षण हंै।

जीवनशैली में बदलाव से किया जा सकता है लिवर को ठीक

  • अपने लिवर को ठीक करने के लिए अपनी जीवनशैली में बदलाव करें।
  • लिवर को स्वस्थ रखने के लिए स्वस्थ आहार लें
  • स्वस्थ वजन बनाए रखें, नियमित रूप से व्यायाम करें
  • शराब के सेवन से बचें
  • अपने शरीर को हाइड्रेट करें, वैकल्पिक दवाओं से बचें
  • दवाओं के अति प्रयोग से बचें, नियमित अंतराल पर लिवर फंक्शन टेस्ट कराते रहें।
  • इसके साथ ही डाइट में फलों, हरी सब्जियों और हाई फाइबर वाले खाद्य पदार्थों से भरपूर संतुलित डाइट का सेवन करें।
  • पेट में वसा का निर्माण और अधिक वजन होने से लिवर रोग का खतरा बढ़ जाता है।
  • लिवर को ठीक रखने के लिए कैलोरी, वसा और परिष्कृत कार्बोहाइड्रेट जैसे तेल, घी, पनीर, और शक्कर युक्त पेय से परहेज करें।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button