
महिलाओं और लड़कियों को हर महीने Periods होते हैं, जो महिलाओं और लड़कियों के लिए तनाव भरा समय होता है। कई महिलाओं के लिए तो यह झंझट से कम नहीं है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि आपको पीरियड्स आने में देरी हो जाती है। वैसे तो हर महीने पीरियड्स आना महिला के शरीर के लिए बेहद ही अच्छा होता है, पीरियड्स के दिनों में निकलने वाले खून में कई तरीके के टॉक्सिन होते हैं जिनका महिलाओं के शरीर से बाहर निकलना जरूरी होता है।
पीरियड्स में देरी हो रही है तो इसका मतलब यह नहीं है कि आप प्रेग्नेंट हैं, प्रेंग्नेंसी से अलग और भी कई कारणों की वजह से आपके पीरियड्स में देरी हो सकती है। अगर आपके भी पीरियड्स में देरी हो रही है तो आज हम आपको इस लेख के माध्यम से कुछ घरेलू उपाय के बारे में बताने जा रहें हैं जिससे आपके पीरियड्स समय लाने के लिए आपको सहायता मिलेगी।
अदरक | Periods
- अदरक पीरियड्स को सही समय पर लाने में एक कारगर और घरेलू शुद्ध नेजुरल उपाय है।
- अदरक कई तरीके के औषधी गुणों से भरपूर होता है,
- जिससे आपके अनियमित पीरियड्स के उपचार हेतु इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
अगर आपके पीरियड्स शुरू होने में देरी हो रही है तो आपको सुबह के समय में एक कप पानी में अदरक को उबालकर पीना चाहिए यह आपके लिए कारगर साबित हो सकती है।
कच्चा पपीता
- कच्चे पपीते में कई तरीके का कैरोटीन होता है जो एस्ट्रोजन हर्मोन्स को कंट्रोल करने के लिए मददगार साबित होता है।
- कच्चा पपीता खाने से पीसीओएस के लक्षणों में सुधार होता है।
- कच्चे पपीते को आप सब्जी बना कर भी खा सकते हैं या जूस बना कर भी पी सकते हैं।
अनार
पीरियड्स आने में देरी आपके शरीर में खून की कमी के कारण भी हो सकता है तथा विटामीन सी की भी कमी के कारण पीरियड्स में देरी हो सकती है। ऐसे में आपके शरीर में खून की कमी को पूरा करने में अनार फायदेमंद साबित होता है।
अजमोद | Periods
अजमोद की पत्तियों को आप सुबह के समय में थोड़े से पानी में उबालकर पीने से आपके पीरियड्स में होने वाली देरी की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
Disclaimer: प्रिय पाठकों, हमारी ओर से दी जानकारी मीडिया रिर्पोट पर आधारित है, अगर आप किसी भी तरीके के रोग से ग्रस्त हैं तो आपको यह उपाय अपनाने से पहले डॉक्टर्स की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




