HARYANAPUNJAB

खनौरी बॉर्डर पर साथी की मौत से गुस्साए किसान

Punjab Media

आज तीन घंटे सड़कें रहेंगी जाम | Farmers Protest

केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसानों का दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के सिद्धूपुर गुट की ओर से दिल्ली कूच के आह्वान पर हरियाणा से सटे शंभू और खनौरी बॉर्डर (Farmers Protest) पर दिनभर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

जिला प्रशासन ने किसानों की केंद्रीय मंत्रियों के साथ बातचीत करवाई। इसके बीच ही किसान की मौत की खबर मिलने पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अब हालात का जायजा लेने के बाद ही वह आगे की रणनीति पर विचार करेंगे। किसान मजदूर संगठन के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने किसानों का दिल्ली कूच आंदोलन को दो दिन के लिए स्थगित करने की बात कही है।

यह भी पढ़ें

संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से खनौरी बॉर्डर पर मारे गए बठिंडा के किसान के रोष में आज सड़क जाम का ऐलान किया गया है। भारतीय किसान यूनियन कादिया के अध्यक्ष हरमीत सिंह कादियान ने बताया कि दिल्ली कूच के समर्थन में नहीं है मगर किसानों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ व आवाज बुलंद करवा करेंगे।

शंभू बॉर्डर पर डटे किसान, ट्रैफिक जाम के चलते लोग हो रहे परेशान

MSP पर कानूनी गारंटी समेत अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों ने दिल्ली चलो मार्च को दो दिन के लिए स्थगित कर दिया है। किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान अगले दो दिन दिल्ली कूच नहीं करेंगे लेकिन मोर्चा जारी रहेगा। किसान संगठनों ने बताया कि दो दिन बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें

इससे पहले केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथे दौर की बैठक के बाद सरकार ने किसानों को 5 फसलों पर MSP का प्रस्ताव दिया था। लेकिन किसान संगठनों की तरफ से सरकार के प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया था और ‘दिल्ली चलो’ ऐलान किया गया था।

लेकिन बुधवार को शंभू बॉर्डर और खनोरी बॉर्डर पर दिनभर चले हंगामे के बाद किसान संगठनों ने अपने दिल्ली कूच के प्लान पर दो दिन के लिए ब्रेक लगाने का फैसला किया। यानी प्रदर्शनकारी अब गुरुवार और शुक्रवार को दिल्ली कूच नहीं करेंगे और आगे की रणनीति पर शुक्रवार शाम को फैसला करेंगे।

ट्रैफिक जाम के चलते लोग हो रहे परेशान | Farmers Protest

बता दें कि शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा में तैनात 3 जवानों की अब तक मौत हो चुकी है। प्रदर्शन की वजह से रोजाना करीब 500 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। जाम के चलते दिल्ली NCR के 6 करोड़ लोगों को परेशानी हो रही है। हालांकि, सरकार और किसानों के बीच बातचीत जारी है।

Punjab Media से जुड़ने के लिए Click करे


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button