CHANDIGARHHARYANA

हरियाणा कांग्रेस ने सुबह कहा ‘राम-राम हरियाणा’, शाम को हरियाणा ने कहा बाय-बाय कांग्रेस

Punjab Media

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव की मतगणना के दिन रुझान पलटते ही भाजपा ने जलेबी को लेकर कांग्रेस की चुटकी ली। दरअसल, दो दिन पहले एग्जिट पोल ने कांग्रेस की वापसी की भविष्यवाणी की थी और सुबह-सुबह शुरुआती रुझानों में कांग्रेस आगे चल रही थी। हरियाणा कांग्रेस ने अपने ‘एक्स’ हैन्डल पर लिखा ‘राम-राम हरियाणा।

जलेबी दिवस की शुभकामनायें। ’’चंद घंटे बाद हालांकि जब तस्वीर बदली और भाजपा के लगभग 50 सीटों पर बढ़त के साथ तीसरी बार सरकार बनाने की संभावना जोर पकड़ने लगी तो हरियाणा भाजपा के “एक्स” हैन्डल पर कांग्रेस के उक्त ट्वीट के जवाब में चुटकी ली गई।

जलेबी को लेकर भाजपा ने ली कांग्रेस की चुटकी,
कहा जलेबी दिवस की शुभकामनायें

भाजपा ने लिखा, राम-राम हरियाणा मातूराम जी (गोहाना वाले) आपकी जलेबी, कड़ाही, दुकान, घी और गल्ला सब सुरक्षित है, क्योंकि भाजपा तीसरी बार आ गयी है। सीएलयू गैंग की लूट के भय से मुक्ति मिली।युवाओं की योग्यता पर्ची-खर्ची के हिस्सेदारों के हाथों तार-तार होने से बच गयी। दलित भाइयों की अस्मिता कायम रहेगी,उत्पीड़न से वह भी बच गये। हरियाणा के सभी परिवारजनों को बधाई। ’’

उल्लेखनीय है कि चुनाव प्रचार के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने जलेबी का ज़िक्र किया था और कहा था कि ऐसी स्वादिष्ट जलेबी का बड़े पैमाने पर उत्पादन क्यों न हो सकता और इसे विदेश में निर्यात क्यों नहीं किया जा सकता। इस पर कथित भाजपा समर्थकों ने सोशल मीडिया में यह कहते हुये मज़ाक उड़ाने की कोशिश की थी कि जलेबी गर्म-गर्म ही खायी जाती है और उसका फैक्ट्री में उत्पादन नहीं हो सकता।

हालांकि इसके तुरंत बाद सोशल मीडिया में जलेबी के बड़े पैमाने पर उत्पादन और पैक्ड जलेबी की देश-विदेश में बिक्री के वीडियो और तस्वीरें वायरल हो गयी जिससे कथित भाजपा समर्थकों को चुप्पी साधनी पड़ी।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button