CHANDIGARHHARYANAPUNJAB

डेरा प्रमुख बाबा राम रहीम को मिली 20 दिन की पैरोल, सुनारिया से निकला गाड़ियों का काफिला

Punjab Media

रोहतक की सुनारिया जेल से आए बाहर

चंडीगढ़, (पंजाब मीडिया) डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम एक बार फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गए हैं। इस बार उनको 20 दिनों की पैरोल मिली है। Ram Rahim Parole पैरोल की इस अवधि के दौरान बाबा गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेंगे। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 से पहले डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह ने 20 दिन के लिए पैरोल की मांग की थी जिसके बाद उनकी रिहाई की अर्जी हरियाणा के चीफ इलेक्टोरल आॅफिसर को भेजी गई थी जिसके बाद उनकी पैरोल की अर्जी की टाइमिंग पर सवाल उठाए गए थे।

इसके साथ ही हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जेल विभाग से अर्जी के पीछे जरूरी आकस्मिक कारण बताने को कहा था कि राज्य सरकार से पूछा है कि डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को पैरोल पर रिहा करने के लिए क्या कोई आपातकालीन परिस्थिति है? कानून के मुताबिक, चुनावों के दौरान अगर किसी कैदी को आपातकालीन परिस्थिति में पैरोल पर रिहा करना जरूरी होता है, तो इसके लिए मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से इजाजत लेना पड़ती है। लेकिन अब इसके बाद चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के तहत हरियाणा सरकार को गुरमीत राम रहीम की 20 दिन के पैरोल की अर्जी के अनुरोध को स्वीकार करने की इजाजत दी है। अब वह उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में बरनावा आश्रम में रहेंगे।

चुनाव आयोग ने राम रहीम के पैरोल के लिए रखी तीन शर्तें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की पैरोल से जुड़ी याचिका पर चुनाव आयोग ने तीन शर्तों के तहत हरियाणा सरकार को पैरोल की अर्जी के अनुरोध को स्वीकार करने की इजाजत दी है।

  • पहली शर्त: वह हरियाणा नहीं जा सकते
  • दूसरी शर्त: किसी के लिए चुनाव प्रचार नहीं कर सकते
  • तीसरी शर्त: सोशल मीडिया के जरिए भी कोई अपील नहीं कर सकते।

जानें, कब-कब मिली पैरोल व फरलो | Ram Rahim Parole

  • 24 अक्टूबर 2020: पहली बार अस्पताल में भर्ती मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल मिली।
  • 21 मई 2021: मां से मिलने के लिए दूसरी बार 12 घंटे की पैरोल दी गई।
  • 7 फरवरी 2022: परिवार से मिलने के लिए डेरा प्रमुख को 21 दिन की फरलो मिली।
  • 17 जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली। यूपी के बागपत आश्रम भेजा गया।
  • 14 अक्टूबर 2022: 40 दिन की लिए पैरोल, बागपत आश्रम में रहा और इस दौरान म्यूजिक वीडियो भी जारी किए।
  • 21 जनवरी 2023: छठीं बार 40 दिन की पैरोल, शाह सतनाम सिंह की जयंती में शामिल होने के जेल से बाहर आया।
  • 20 जुलाई 2023: सातवीं बार 30 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर आया।
  • 21 नवंबर 2023: 8वी बार 21 दिन की फरलो लेकर बागपत आश्रम गया।
  • 19 जनवरी 2024: 9वीं बार 50 दिन की पैरोल मिल गई है।
  • 13 अगस्त 2024: 10वीं बार 21 दिन की फरलो दी गई।
  • अक्टूबर 2024: 11वीं बार 20 दिन की पैरोल दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button