PUNJAB

पंजाब सीएम मान को मिली अस्पताल से छुट्टी

Punjab Media

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री Bhagwant Mann मान को रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। तीन दिन पहले मान को मोहाली स्थित निजी अस्पताल फोर्टिस में ‘रूटीन स्वास्थ्य परीक्षण’ के लिए दाखिल कराया गया था।

अस्पताल में उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और बताया गया कि उनके फेफड़े की नस में दबाव बढ़ने से उनके हृदय पर दबाव पड़ रहा था और रक्तचाप में उतार-चढ़ाव आ रहा था। उनके रक्त के नमूनों की भी जांच की गई और शनिवार को अस्पताल ने कहा था कि मान लेप्टोस्पाइरोसिस पाजिटिव पाए गए हैं और उन्हें एंटीबायोटिक्स दिए गए हैं। रविवार की दोपहर मुख्यमंत्री को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button