
Exit Poll Results 2024
वीआईपी सीटों पर सीएम सैनी की सीट पर सबसे ज्यादा 70% तो
सावित्री जिंदल की सीट पर 57 फीसदी वोटिंग
हरियाणा में विधानसभा की 90 सीटों पर शाम 6 बजे मतदान खत्म हो गया। चुनाव आयोग के शाम 6 बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक, 61.32% मतदान हुआ। आगे आंकड़ों में बदलाव हो सकता है। 2019 के विधानसभा चुनाव में 68.20% मतदान हुआ था। सबसे ज्यादा 68.28% वोटिंग मेवात में हुई। सबसे कम वोटिंग 49.97 प्रतिशत गुरुग्राम में हुई।
नूंह में वोटिंग के दौरान 3 जगह बवाल हुआ। कांग्रेस, इनेलो-बसपा और निर्दलीय उम्मीदवारों के समर्थकों के बीच पथराव हो गया। पथराव में 2 लोग घायल हुए हैं। बवाल को देखते हुए चंदेनी, ख्वाजा कलां और गुलालता में पुलिस बल की तैनाती की गई। डीएसपी सुरेंद्र भी गांव का दौरा करने पहुंचे। उधर, जींद के जुलाना से कांग्रेस कैंडिडेट विनेश फोगाट ने बूथ कैप्चरिंग के आरोप नकार दिए। उन्होंने कहा कि ईमानदारी से पोलिंग हो रही है।
कई गांवों का दौरा किया, कहीं भी ऐसी शिकायत नहीं मिली। सुबह भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी ने कांग्रेस पर बूथ कैप्चरिंग के आरोप लगाए थे। इस पर वह बूथ पर पहुंचे थे। जहां उनके साथ धक्का-मुक्की हुई थी। इसी के साथ महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू द्वारा दांगी गु्रप पर मारपीट के आरोप लगाए गए।
सिरसा में कांग्रेस उम्मीदवार गोकुल सेतिया ने 6.15 बजे गौशाला मोहल्ला में एक मतदान केंद्र के खुले होने पर एतराज जताया। इसके अलावा पूरे प्रदेश में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। वहीं रिजल्ट 8 अक्टूबर को आएगा।
Update: दोनों राज्यों में बीजेपी बनाएगी सरकार
एग्जिट पोल पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “नतीजे इससे बेहतर होंगे. बीजेपी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी. लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है।”
Update: हरियाणा में और ज्यादा सीटें जीतेगी- एग्जिट पोल पर बोले कांग्रेस नेता
हरियाणा के एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता गुलाम अहमद मीर ने कहा, “पिछले छह महीने से हरियाणा में लहर थी कि इस बार राज्य से बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा। एग्जिट पोल भी यही दिखाते हैं और हमें विश्वास है कि कांग्रेस हरियाणा में अनुमान से भी अधिक सीटें जीतेगी और अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।”
Update: हरियाणा: क्या कह रहे पोल ऑफ पोल्स
पोल ऑफ पोल्स के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। यहां कांग्रेस को 54 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि बीजेपी के खाते में 27 और INLD गठबंधन को 3 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि अन्य के खाते में 6 सीटें जाने का अनुमान है।
Update: INDIA गठबंधन को समर्थन देने के लिए तैयार पीडीपी- सूत्र
एग्जिट पोल के बीच पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने नतीजों से पहले ऐलान किया है कि पीडीपी के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी और अगर INDIA गठबंधन में सीटों की कमी होती है, तो पीडीपी बीजेपी को रोकने के लिए सरकार बनाने के लिए गठबंधन का समर्थन करेगी। यह दावा पीडीपी सूत्र के हवाले से किया गया है।

Update: फर्जी वोट डालने को लेकर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा
यमुनानगर के जगाधरी विधान सभा के गड़ी मुंडों स्कूल के बूथ नं 184,185,186 पर भाजपा कार्यकतार्ओं द्वारा फर्जी वोट डाले जाने के मामले को लेकर हंगामा हुआ। जिसकों लेकर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया। मामले की सूचना मिलने पर डीसी व एसपी मौके पर पहुंचे। मिली जानकारी के अनुसार जगाधरी विधान सभा के गांव गड़ी मुंडों में मतदान के दौरान दो यूवकों द्वारा फर्जी तरीके से वोट डलवाने की कोशिश कर रहे थे।
मौके पर बैठे अन्य पार्टी के एजेंट ने इसकी जानकारी पार्टी के कार्यकतार्ओं को दी। जिसके बाद पुलिस ने दो युवकों हिरासत में ले लिया ओर अपने साथ थाने ले गई। जिसके बाद कार्यकतार्ओं ने मतदान केन्द्र पर जम कर हंगामा कर दिया। जिसकी सूचना पाकर जिला निर्वाचन अधिकारी व उपायुक्त केप्टन मनोज कुमार व एसपी गंगाराम पूनिया मौके पर पहुंचे।
सभी कार्यकतार्ओं को निश्पक्ष जांच करवाने का आश्वासन देकर शांत किया। बता दें कि सीसीटीवी की मदद से पोलिंग बूथों पर पूरी निगरानी रखी जा रही है अगर इस तरह का कोई मामला सामने आएगा तो प्रशासन द्वारा की गई वीडियों ग्राफी के माध्यम से जांच की जाएगी।

Update: इंडिया टुडे-सीवोटर सर्वे में कांग्रेस को बहुमत
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए किए गए एग्जिट पोल में इंडिया टुडे-सीवोटर ने भी कांग्रेस की जीत का दावा किया है। सर्वे के अनुसार, हरियाणा में कांग्रेस को 50-58 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, बीजेपी को 20-28 सीटों पर सिमटना पड़ सकता है। इसके अलावा, JJP को शून्य से दो और अन्य को 10-14 सीटों पर बढ़त का अनुमान है।
Update: ‘राहुल गांधी की मेहनत से कांग्रेस जीतेगी’: कुमारी सैलजा
सिरसा से कांग्रेस सासंद कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की जीत कंफर्म है। इसमें सबसे बड़े तीन फैक्टर हैं. पहला तो राहुल गांधी की मेहनत है। दूसरी हरियाणा में बीजेपी के प्रति एंटी इन्कंबेंसी बनी है और तीसरा कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया काम भी पार्टी को जीत दिलाने में योगदान दे रहा है।
Update: एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले CM नायब सैनी?
हरियाणा के मुख्यमंत्री और लाडवा से बीजेपी उम्मीदवार नायब सिंह सैनी ने कहा, “8 अक्टूबर को पूर्ण बहुमत के साथ BJP आएगी. हमें पूरा विश्वास है कि पिछले 10 सालों में हरियाणा के लोगों ने जो काम देखा है, हर वर्ग के लिए काम हुए हैं, हरियाणा को क्षेत्रवाद से मुक्ति दिलाई, परिवारवाद और भेद-भाव से मुक्ति दिलाने का काम हमारी सरकार ने 10 सालों में किया है।”
Update: एग्जिट पोल के नतीजों पर विनेश फोगाट ने जताई खुशी
हरियाणा चुनाव एग्जिट पोल के नतीजों पर जुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट की प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, “यह हरियाणा के लोगों के लिए खुशी का क्षण है। यह पिछले 10 वर्षों में लोगों द्वारा झेले गए अत्याचारों का परिणाम है। मैं इस शानदार प्रदर्शन के लिए कांग्रेस को बधाई देना चाहती हूं.”
हरियाणा में कांग्रेस की सरकार, BJP हैट्रिक से चूकी, एग्जिट पोल में साफ हुई तस्वीर
Update: एग्जिट पोल कुछ भी कहे, बनेगी BJP सरकार’: मोहनलाल
हरियाणा चुनाव में सभी एग्जिट पोल के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में आए हैं। अब इन नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, “एग्जिट पोल कुछ भी कहे, बहुमत से तीसरी बार बीजेपी की सरकार ही बनेगी। दो दिन तक भूपेंद्र सिंह हुड्डा खुश होंगे, दो दिन बाद नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।”
Update: हरियाणा के एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत
सैलजा ने CM बनने का आशीर्वाद लिया, हुड्डा बोले-हाईकमान फैसला करेगा, सैनी बोले- सरकार हम बनाएंगे
Update: Exit Poll Results 2024 के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में
हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अलग-अलग सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल के जो नतीजे पेश किए हैं, उनमें एक बराबर तरीके से कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है।
- ध्रुप रिसर्च के मुताबिक, कांग्रेस को 50-64 तो बीजेपी को 22-32 सीटें मिल सकती हैं।
- P-Marq के पोल में कांग्रेस को 51-61 सीटें तो बीजेपी को 27-35 सीटें मिलने के आसार जताए हैं।
- पीपुल्स पल्स के सर्वे ने कांग्रेस को 49-61 तो बीजेपी की 20-32 सीटों पर बढ़त दिखाई है।
- दैनिक भास्कर के सर्वे में कांग्रेस को 44-54 सीटें तो वहीं बीजेपी के खाते में 15-29 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- एनडीटीवी के पोल के अनुसार, कांग्रेस को 55, बीजेपी को 25 और आईएनएलडी को 3 सीटें मिल सकती हैं।
- इंडिया टीवी के पोल में कांग्रेस को 44-54 सीटें तो बीजेपी को 19-29 सीटें मिलने की संभावना जताई है।
Update: जिस्ट के सर्वे में कांग्रेस को 53 सीटें
- हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जिस्ट के एग्जिट पोल में कांग्रेस को 45 से 53 सीटें मिलने के आसार जताए गए हैं।
- वहीं, बीजेपी के पास 29 से 37 सीटें आने का अनुमान लगाया है।
- इसके अलावा, INLD+ के खाते में 0 से 2 और अन्य के खाते में 4 से 6 सीटें जाती दिख रही हैं।
Update: P-Marq के सर्वे में कांग्रेस को 61 सीटें
- P-Marq एग्जिट पोल के अनुसार, बीजेपी को 27-35 तो वहीं कांग्रेस को 51 से 61 सीटें मिल सकती हैं।
- वहीं आईएनएलडी प्लस को 2-3 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
Update: एग्जिट पोल के नतीजों पर AAP की प्रतिक्रिया
आम आदमी पार्टी हरियाणा के अध्यक्ष सुशील गुप्ता ने एग्जिट पोल के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हरियाणा में आप निर्णायक भूमिका में रहेगी।
Update: अकालगढ़ गांव में भाजपा प्रत्याशी से हाथापाई
क्षेत्र के अकालगढ़ गांव में भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी के साथ ग्रामीणों ने हाथापाई की। सूचना पाकर डीएसपी और जुलाना पुलिस मौके पर पहुंचे और मामले को शांत करवाया। अकालगढ़ गांव के बूथ नंबर एक पर कुछ ग्रामीणों ने हंगामा किया तो सूचना पाकर भाजपा प्रत्याशी कैप्टन योगेश बैरागी मौके पर पहुंचे तो ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और कैप्टन योगेश बैरागी का विरोध करते हुए उनके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया।
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को शांत करवाया। कैप्टन योगेश बैरागी ने आरोप लगाया कि उन्हें सूचना मिली थी कि बूथ नंबर एक पर कुछ लोग बूथ को कैप्चर करने का प्रयास कर रहे हैं। जब वह गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनके साथ हाथापाई करने का प्रयास किया। वहीं दूसरी ओर बुराडेहर गांव में मतदान केंद्र का कैमरा खराब हो गया। भाजपा के एजेंट ने इसकी सूचना भाजपा प्रत्याशी और अधिकारियों को दी। कुछ देर बाद खराब कैमरे को बदल दिया गया और मतदान पूर्ण रूप से शांतिपूर्वक हुआ।
Update: एग्जिट पोल के नतीजों पर भूपेंद्र हुड्डा की प्रतिक्रिया
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के सीनियर नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, “कांग्रेस के पक्ष में हरियाणा में लहर चल रही है। भारी बहुमत से कांग्रेस जीतेगी। सीटों के बारे में तो मैं नहीं कह सकता लेकिन हमारी 60-70 से ज्यादा सीटें आएंगी।”
Update: ‘बीजेपी ही हरियाणा में बनाएगी सरकार’- तरुण चुघ
एग्जिट पोल के नतीजों पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा, “नतीजे इससे बेहतर होंगे. बीजेपी हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। लोगों का आशीर्वाद बीजेपी के साथ है।”
Update: हरियाणा एग्जिट पोल के नतीजों पर अशोक तंवर की प्रतिक्रिया
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए एग्जिट पोल के अनुमानों पर कांग्रेस नेता अशोक तंवर ने कहा, “एग्जिट पोल के पूर्वानुमान के अनुसार, हम (कांग्रेस-NC) जम्मू-कश्मीर में 50-61 सीटें जीतेंगे, जबकि हरियाणा में भी कांग्रेस 55-65 सीटों पर जीतेगी.” इसी के साथ उन्होंने दोनों राज्यों के लोगों को धन्यवाद दिया।
Update: हरियाणा में चार सर्वों में कांग्रेस की सरकार
- दैनिक भास्कर- इस एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की 10 साल बाद वापसी दिख रही है। बीजेपी को राज्य में 15-29 सीटें, कांग्रेस को 44-54 सीटें मिलती दिख रही हैं। जेजेपी गठबंधन के खाते में 1, आईएनएलडी गठबंधन के खाते में 1-5 और अन्य के खाते में 4-9 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- ध्रुव रिसर्च- बीजेपी को 22-32, कांग्रेस को 50-64, अन्य के खाते में 2-8 सीटें मिलती दिख रही हैं।
- पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल में बीजेपी को 20-32, कांग्रेस 49-61 जबकि अन्य को 5-8 सीटें मिल रही हैं।
- रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के एग्जिट पोल में बीजेपी को 18-24, कांग्रेस को 55-62, जेजेपी गठबंधन के खाते में 0-3, आईएनएलडी गठबंधन के खाते में 03-06 और अन्य के खाते में 2-5 सीटें मिलते का अनुमान है।
Update: हरियाणा में कांग्रेस की सरकार- मैट्रिज एग्जिट पोल
मैट्रिज एग्जिट पोल में हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनती दिख रही है. एग्जिट पोल में कांग्रेस को 55-62, बीजेपी को 18-24 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है. अन्य के खाते में 2-8 सीटें, INLD गठबंधन के खाते में 3-6 सीटें जाने का अनुमान है।
Update: मतदान केंद्र पर ईवीएम सील किया गया
कैथल में एक मतदान केंद्र पर ईवीएम को सील किया जा रहा है।
हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। अब सभी को इंतजार है आज आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों का। हरियाणा में 90 विधानसभा सीटों पर मतदान समाप्त हो गए हैं। अब सभी को इंतजार है आज आने वाले एग्जिट पोल के नतीजों का। Exit Poll Results 2024 हालांकि परिणाण 8 अक्टूबर को आएंगे और तभी साफ हो पाएगा कि प्रदेश में किसकी चौधराहट कायम होगी। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल के जरिए संभावित स्थिति का अंदाजा लगाया जाएगा।
हरियाणा में 5 बजे तक के जिला स्तर का मतदान प्रतिशत के आँकड़े
- पंचकूला में – 53.5
- अम्बाला – 55.6
- यमुनानगर – 63.0
- कुरुक्षेत्र – 55.6
- कैथल – 60.4
- करनाल – 52.3
- पानीपत – 58.1
- सोनीपत – 53.1
- जींद – 59.1
- फतेहाबाद – 55.9
- सिरसा – 54.8
- हिसार – 54.7
- भिवानी – 58.7
- चरखी दादरी – 58.1
- रोहतक – 52.3
- झज्जर – 51.7
- महेन्दरगढ़ – 53.6
- रेवाड़ी – 53.2
- गुरुग्राम – 47.8
- मेवात – 60.6
- पलवल – 57.1
- फरीदाबाद – 44.2
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




