PUNJAB

पसीने की बदबू से पाएं छुटकारा

Punjab Media

गर्मियों के मौसम में कपड़ों में पसीना Sweat आ जाता है और अजीब सी बदबू आने लगती है। हालांकि जिन लोगों के पसीने से बदबू नहीं आती है उनके लिए यह कोई बड़ी समस्या नहीं है। पसीने की बदबू को दूर करने के लिए हम सभी कपड़े को डिटर्जेंट से धोते हैं। लेकिन कई बार तो तब हद हो जाती है जब धुले हुए कपड़े से पसीने की स्मेल आने लगती है लेकिन आज हम आपकी इस समस्या को भी दूर करने वाले हैं।

बेकिंग सोडा से दूर भगाएं बदबू

रसोई घर में मौजूद बेकिंग सोडा न केवल खाने के स्वाद को बढ़ाने का काम करता है बल्कि इसका इस्तेमाल क्लीनिंग से जुड़े कार्यों के लिए किया जाता है। बेकिंग सोडा में क्लीनिंग और डि-ओडोराइजिंग भारी मात्रा में पाया जाता है। ऐसे में कपड़े में मौजूद बदबू को दूर करने के लिए कपड़े को उल्टा करके बेकिंग सोडा का पेस्ट लगाएं। अब इसे 10 मिनट के लिए सूखने के लिए छोड़ दें। सूखने के बाद इसे झाड़कर साफ करें।

नींबू के रस से हटाए बदबू

  • नींबू के रस में रिफ्रेशिंग स्मेल होती है, जो कपड़ों से पसीने की गंध को हटाने के लिए काफी मदद करती है।
  • ऐसे में कपड़ों को धोए बिना आप बदबू को दूर कर सकती हैं।
  • इसके लिए 1 चम्मच नींबू के रस को 2 गिलास पानी में मिक्स कर स्प्रे बोतल में भरें।
  • अब इसे मिक्स करते हुए कपड़े पर स्प्रे करें।

कपड़े को धूप में अच्छे से सुखाएं

  • कपड़े से पसीने की स्मेल आने पर हम सभी अक्सर कपड़े को धो देते हैं।
  • बार-बार कपड़ा धुलने की वजह ये जल्दी ही खराब हो जाते हैं।
  • ऐसे में पसीने की बदबू दूर करने के लिए कपड़े को उल्टा करके धूप में सुखाएं।
  • ऐसा करने से कपड़े से आने वाली बदबू आसानी से दूर हो जाएगी।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button