अक्सर लोगों को घर की साफ-सफाई करने के बाद बहुत थकान, सिर दर्द और कमजोरी महसूस होने लगती है। Health समय पर खाते नहीं हैं तो सबसे बड़ा व पहला असर होता है एसिडिटी। इसके अलावा, समय पर खाना ना खाने पर शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है, जिससे भारीपन लगता है।
सुबह का नाश्ता जरूर करें
- सुबह का नाश्ता शरीर को पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है।
- इसमें आप पौष्टिक आहार लें, जैसे उपमा, पोहा या ओट्स बनाकर खा सकते हैं।
- भीगे हुए काले चनों को छौंककर भी खा सकते हैं जो कि एक अच्छा पौष्टिक आहार है।
- पकौड़े, सैंडविच जैसे भारी और तले हुए नाश्ते से बचें।
थोड़ा-थोड़ा खाते रहें
- बादाम प्रोटीन और स्वस्थ वसा सहित कई आवश्यक पोषक तत्वों का एक प्राकृतिक स्रोत है।
- रात को 4-5 बादाम भिगो दें और सुबह छीलकर दूध के साथ अच्छी तरह से चबाकर खाएं।
- एक मुट्ठी मूंगफली काम के दौरान बीच-बीच में खाते रहें।
- गुड़ के साथ एक मुट्ठी मूंगफली दिन में एक बार ले सकते हैं।
- काम से विराम लेते हुए भुने हुए मखाने खा सकते हैं।
तीन समय का आहार जरूर लें, लेकिन आवश्यकता से अधिक खाने से भी बचें क्योंकि इससे आलस आएगा और काम वहीं रुक जाएगा। खाना हल्का हो तो बेहतर है।
तरल बहुत जरूरी है
- काम के दौरान शरीर को हाइड्रेटेड रखना बहुत जरूरी है।
- आप जहां भी काम कर रहे हैं वहां साथ में एक बोतल पानी जरूर रखें।
पानी में आधे नींबू का रस, एक चुटकी नमक और एक चम्मच शक्कर मिलाकर घूंट-घूंट पीते रहने से ताजगी बनी रहेगी और सिर दर्द भी नहीं होगा। यह एक तरह का एनर्जी ड्रिंक है, जो ऊर्जा बनाए रखने में मदद करेगा। इसी तरह फलों के रस और सब्जियों से कई तरह के एनर्जी ड्रिंक तैयार कर सकते हैं।
गलत खाने से बचें
कुछ लोग काम करने के एक दिन पहले थोड़ा ज्यादा खाना बना लेते हैं ताकि अगले दिन वही खा सकें और सारा ध्यान घर की साफ-सफाई पर लगा सकें। लेकिन बासी भोजन आपको बीमार कर सकता है।
पेट दर्द, फूड पॉइजनिंग आदि समस्याएं बासी भोजन से हो सकती हैं। इसलिए भले आप खिचड़ी या रोटी-चटनी बना लें, लेकिन खाना ताजा ही होना चाहिए। साथ ही, खाना घर का बना ही खाएं।
स्वच्छता का ध्यान रखें
- घर की सफाई के दौरान हमारे हाथ धूल से भर जाते हैं। नाखूनों में भी गंदगी समा जाती है।
- कुछ खाने के लिए भले आप हाथों को अच्छी तरह से धो लें, परंतु फिर भी हाथों से कुछ खाने की इच्छा नहीं होती।
- इसीलिए, बेहतर होगा कि आप हाथ के बजाय चम्मच से खाएं।
Read Also:
Tata Motors इस साल लॉन्च करेगी 4 नई SUV, लिस्ट में नई EV भी शामिल
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




