HEALTH

सौंदर्य निखार में दही रामबाण

Punjab Media

Curd को स्वास्थ्य के लिए ही नहीं, सौंदर्य निखार हेतु भी अत्यंत उपयोगी माना जाता है। यह एक बढ़िया सौंदर्य प्रसाधन है। इसमें प्रोटीन, कैल्शियम, वसा, लोहा, जल, अम्ल, भस्म, फॉस्फोरस, विटामिन ए, बी, सी जैसे पोषक तत्व प्रचुर मात्रा में पाये जाते हैं। इन सब गुणों के अलावा दही एक सस्ता, आसानी से उपलब्ध होने वाला ऐसा तत्व है जो चेहरे, गर्दन व बाजू आदि के सौंदर्य को तो निखारता ही है, साथ ही यह बालों को पोषण देने में भी सहायक है।

  • बाल झड़ते हों तो एक कटोरी खट्टा दही, चार चम्मच मुलतानी मिट्टी का पाउडर, चार चम्मच शिकाकाई का पाउडर, चार चम्मच त्रिफला चूर्ण, आधे नींबू का रस, इन सभी को मिलाकर रात भर के लिए रख दें।
  • सुबह इसे बालों की जड़ों में लगाकर एक घंटे के बाद ठंडे पानी से सिर धो लें। सप्ताह में एक बार इस प्रयोग को करने से काफी फायदा होगा व बाल स्वस्थ व सुंदर बनेंगे।

काली मिर्च का चूर्ण | Curd

  • बालों में रूसी की शिकायत होने पर दही में काली मिर्च का चूर्ण मिलाकर सिर धोएं।
  • इससे जहां रूसी खत्म होगी, वहीं बाल मुलायम, काले, घने एवं लंबे होंगे।
  • तैलीय त्वचा के लिए दही अति उपयोगी है। दही में बेसन व शहद मिलाकर लेप बनाएं।
  • इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • जब सूख जाए तो रगड़ कर हटा लें व चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
  • इसका नियमित प्रयोग करने से त्वचा की अतिरिक्त चिकनाई दूर होकर त्वचा खिल उठेगी।

खट्टे Curd का लेप

  • चेहरे पर मुहांसे या दाने हों तो खट्टे दही का लेप चेहरे पर लगाएं।
  • जब सूख जाए तो धो लें। थोड़े दिनों में ही अप्रत्याशित लाभ होगा।
  • सनबर्न होने पर आटे के चोकर में दही व चुटकी भर पिसी कच्ची हल्दी मिलाकर उबटन बनाएं।
  • इसे चेहरे पर ऊपर से नीचे की तरफ गोलाई में मालिश करते हुए लगाएं।
  • होंठों, नाक व आंखों के पास अधिक ध्यान दें।
  • इसे बीस मिनट तक लगा रहने दें व फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें।

खट्टे Curd से मालिश

  • रूखी त्वचा पर चमक लाने के लिए आधा कप चोकर, चार चम्मच दही व आधा चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे चेहरे, गर्दन व बाहों पर लगाएं। लगभग पंद्रह मिनट बाद ताजे पानी से धो लें।
  • गर्दन के पिछले भाग से कालिमा समाप्त करने हेतु नहाते समय खट्टे दही से मालिश करें।
  • बालों में चमक लाने व रूसी दूर करने हेतु दही में बेसन घोलकर बालों की जड़ों में लगाएं।
  • एक घंटे बाद सिर धो लें।
  • त्वचा पर कील-मुंहासे व दाग-धब्बे हों तो एक चम्मच अरहर की दाल का पाउडर व एक चम्मच दही मिलाकर चेहरे पर लगाएं। जब सूख जाए तो धो लें।
  • इससे मुंहासे व दाग धब्बे दूर होकर त्वचा कोमल व दागरहित होगी।
  • दही में सेंधा नमक मिलाकर बालों की जड़ों व ऊपरी बालों में लगाएं व बालों को लपेटकर पॉलीपैक के अंदर कर लें।
  • इसके एक घंटे बाद ठंडे पानी से सिर धो लें। इससे बालों की रूसी दूर होकर बाल चमकदार, मुलायम बन जाएंगे।

नींबू का रस | Curd

  • दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी में दो लौंग का चूर्ण, दही व नींबू का रस मिलाकर लेप बना लें।
  • इसे चेहरे व गर्दन पर लगाएं। जब सूख जाए तो ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें।
  • यदि इस प्रयोग को प्रतिदिन किया जाए तो तैलीय त्वचा में मुंहासे दूर होंगे व चेहरा खिल उठेगा।
  • थोड़े-से दही में एक नींबू का रस मिलाकर चेहरे, बालों व शरीर पर लगाएं।
  • लगभग एक घंटे पश्चात स्नान कर लें।
  • चेहरे पर दही लगाकर पंद्रह मिनट पश्चात् ठंडे पानी से धो लें।
  • इससे चेहरा खिल उठेगा व साथ ही रंग भी साफ होगा।
  • दही में मेंहदी, थोड़ा-सा सिरका व चाय की पत्ती का पानी मिलाकर बालों में लगाएं।
  • यह बालों की सेहत के लिए प्राकृतिक कंडीशनर का काम करेगा। 

Read Also:
क्या है जटिल रोग?

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button