CAREER

छोटी-छोटी राशि जमा करके पाएं बेहतर Returns

Punjab Media

एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर कमाएं पैसे

अगर Mutual Fund में निवेश करने बारे सोच रहे हैं तो (सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) यानी एसआईपी के जरिए निवेश करना एक बेहतर आॅप्शन हो सकता है। इसके जरिए आप छोटी-छोटी राशि जमा कर आसानी से बड़ा फंड बना सकते हैं। एसआईपी के जरिए म्यूचुअल फंड में पैसे लगाने को लेकर लोगों के मन में इससे जुड़ी कुछ गलतफहमियां हैं। हम आपको एसआईपी से जुड़ी कुछ जरूरी बातें बता रहे हैं।

क्या लंबे समय वाला एसआईपी निवेश फायदे का सौदा होता है | Mutual Fund

  • Mutual Fund की कई किस्में हैं जैसे इक्विटी, डेट और हाइब्रिड फंड आदि।
  • अक्सर देखा जाता है कि इक्विटी फंड में निवेश लंबे समय में अधिक लाभकारी साबित होता है।

इसकी वजह यह है इक्विटी फंड में लंबे समय तक एसआईपी करने से शेयर बाजार में होने वाले उतार-चढ़ाव का जोखिम कम हो जाता है। शेयर बाजार के निचले स्तर और ऊंचे स्तर का एक औसत रिटर्न बनता है और साथ ही कम्पाउंडिंग का फायदा भी मिलता है। लेकिन ऐसा नहीं है कि छोटी अवधि के लिए म्यूचुअल फंड नहीं हैं। निवेशक अपनी जरूरत और निवेश की अवधि को ध्यान में रखते हुए डेट या हाइब्रिड फंड में भी एसआईपी कर सकते हैं।

क्या एसआईपी निवेश का सबसे अच्छा तरीका है | Mutual Fund

शायद इसे निवेश का सबसे अच्छा तरीका कहना तो उचित नहीं होगा लेकिन यह नियमित आय वाले लोगों के लिए निवेश का अच्छा तरीका जरूर हो सकता है जैसे वेतनभोगी और कारोबारी जिनकी हर महीने एक निश्चित आय तय है।

एसआईपी से निवेश जेब पर भारी नहीं पड़ता और छोटी- छोटी राशि लगातार निवेश करने से लम्बे समय में एक अच्छी खासी रकम जुटाई जा सकती है।

एसआईपी में फंड का चयन कितना महत्वपूर्ण है | Mutual Fund

  • एसआईपी के लिए सही फंड का चुनाव बहुत जरूरी है।
  • सभी फंड एक जैसे नहीं होते।
  • एक म्यूचुअल फंड किस तरह की प्रतिभूतियों या एसेट में निवेश करता है उस आधार पर उसमें जोखिम और रिटर्न देने की क्षमता कम या ज्यादा हो सकती है।
  • साथ ही आपको कितनी राशि की एसआईपी करनी है यह आपको अपने वित्तीय लक्ष्य के आधार पर तय करना चाहिए।

हालांकि कई म्यूचुअल फंड में कम से कम सौ रुपए महीना की भी एसआईपी की जा सकती है लेकिन इससे शायद आपको अपना लक्ष्य हासिल करने में मदद ना मिले। इसलिए अपनी क्षमता के अनुसार जितना अधिक हो सके निवेश करें और समय के साथ एसआईपी की राशि को बढ़ाते भी रहें।

क्या एसआईपी के जरिए इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश करना चाहिए?

  • इक्विटी फंड यानी ऐसे फंड जो निवेशकों के पैसों को शेयर बाजार में निवेश करते हैं।

हालांकि इक्विटी म्यूचुअल फंड में जोखिम भी ज्यादा होता है लेकिन एतिहासिक तौर पर देखा गया है कि इक्विटी म्यूचुअल फंड में निवेश लम्बे वक्त में अधिक रिटर्न देने की क्षमता रखता है।

एसआईपी में पैसा कब लगाना चाहिए?

  • एसआईपी नियमित रूप से निवेश का एक तरीका है। बाजार का स्तर कुछ भी हो आप इसको जारी रख सकते हैं।
  • अगर मंदी का दौर है तो आपको उन्हीं पैसों में अधिक यूनिट मिल जाएंगी।
  • यदि बाजार में तेजी है तो कुछ कम यूनिट मिलेंगी और लम्बे समय में आपकी यूनिट की कीमत औसत हो जाएगी।

Read Also:
क्या है जटिल रोग?

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button