EDUCATION

अब घर में झट से साफ कर करें लोहे की कड़ाई

Punjab Media

लोहे की कड़ाही (Iron Pan) में बने खाने का स्वाद एकदम अलग होता है। इसमें पका भोजन बेहद स्वादिष्ट व पौष्टिक भी होता है। पर ये कड़ाही बहुत जल्दी गंदी और काली हो जाती है। इसके कारण इसमें पकने वाले भोजन का रंग भी काला हो जाता है या फिर सब्जी आदि जलने लगती है। इससे बचने के लिए आपकी लोहे की कड़ाही का साफ होना बहुत जरूरी है।

लेकिन इसे साफ करना बहुत कठिन है। पहले के समय में लोग इसे ईंट व राख की मदद से घंटों मांजते थे पर आज समय बदल गया है। आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान तरीकों के बारे में जो आपको जली, काली हो रही और चिकनाई वाली लोहे की कड़ाही को आसानी से चमकाने में मदद करेंगे।

बेकिंग सोडा पाउडर:

  • काली और जली हुई कड़ाही को चमकाने में आप बेकिंग सोडा की मदद ले सकते हैं।
  • इस तरीके को इस्तेमाल करने से आपकी कड़ाही बिल्कुल नई जैसी लगेगी।
  • इसके लिए सबसे पहले आधे भगोने पानी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा डालें।
  • इसके बाद इसमें नमक डालकर 5 मिनट उबालें।
  • अब इस पानी को कड़ाही में डाल कर 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • इसके बाद बर्तन धोने वाले स्क्रबर से साफ करें।

नींबू:

नींबू का प्रयोग करना लोहे के बर्तनों को साफ करने का सबसे आसान व पुराना तरीका है। इस तरीके के लिए सबसे पहले कड़ाही में 2 गिलास पानी गैस पर गर्म करें। इसके बाद इसमें 3 से 4 चम्मच नींबू का रस, 2 चम्मच कपड़े धोने वाला पाउडर और 1 चम्मच नमक डालें। इसे मीडियम आंच पर उबाल आने तक रखें। इसके बाद गैस बंद करके 5 मिनट वेट करें और आप देखेंगे कड़ाही साफ हो चुकी है।

डिटर्जेंट:

कपड़े धोने वाले डिटर्जेंट से भी आप अपनी काली व गंदी कड़ाही को चमका सकते हैं। गर्म पानी में डिटर्जेंट व बेकिंग सोडा मिलाएं। इस पानी को कड़ाही में डालकर कम से कम 15 से 20 मिनट के लिए छोड़ दें। जब इस पानी में हल्का काला रंग आने लगे तब इसे स्क्रबर या तार वाले झामे की मदद से रगड़ें। ये कड़ाही का कालापन आसानी से दूर कर देगा।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button