ऑफिस जाकर घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं | Voter ID
यदि आप 18 साल या उससे ज्यादा हैं तो लोकसभा चुनाव से पहले अपने Voter ID के लिए घर बैठे अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए आपको ऑनलाइन सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। आपको ऑफिस जाकर घंटों लाइन में लगने की जरूरत नहीं है। इसके साथ ही यदि आप अपने वोटर आईडी कार्ड में कोई भी बदलाव करना चाहते हैं तो घर बैठ बताए गए प्रोसेस से आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
वोटर आईडी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट:
पासपोर्ट साइज 2 फोटो, एड्रेस प्रूफ, बैंक पासबुक की कॉपी, राशन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, रेंट एग्रीमेंट, बिजली बिल, आयु प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड।
यदि आप घर बैठे सभी डॉक्यूमेंट अपलोड कर रहे हैं तो सबसे पहले अपने सभी डॉक्यूमेंट को पीडीएफ/ जेपीजी/जेपीईजी फॉर्मेट में कन्वर्ट करें। केवल पीडीएफ या जेपीजी या जेपीईजी फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट स्वीकार किया जाएगा।
कौन कर सकता है वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन? | Voter ID
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।
- आवेदक का भारत में स्थायी पता होना चाहिए।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल https://www.nvsp.in/ पर जाना होगा।
- इसके बाद आपके सामने फॉर्म-8 खुलेगा।
- वहां अपनी सभी डीटेल्स दर्ज करें।
- इसके बाद मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।
- आपको फोन पर कंफर्मेशन आएगा।
- अगले 15 से 20 दिन में वोटर कार्ड आपके घर पहुंच जाएगा।
ऐसे बदलें फोटो | Voter ID
- वोटर आईडी कार्ड में धुंधली फोटो होती है।
- इस कारण कई बार इसे आईडी के रूप में यूज करने में परेशानी होती है।
- सबसे पहले नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल www.nvsp.in पर जाएं।
- यहां आपको Correction In Voter ID का आॅप्शन दिखेगा, उसपर क्लिक कर आप फोटो में बदलाव कर सकते हैं।
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।





One Comment