PUNJAB

ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये योगासन

Punjab Media

हम आपको तीन बेहद आसान (Yoga) योगासन के बारे में बता रहे हैं, जो ना केवल तेजी से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में आपकी मदद करेंगे, बल्कि उन लोगों के लिए भी फायदेमंद हैं जो काम करते वक्त अक्सर आलस और सुस्ती से घिर जाते हैं।

अधिक कमाल की बात यह है कि इन योगासन को आप आॅफिस में कुर्सी पर बैठे-बैठे कर सकते हैं। यानी इसके लिए आपको अलग से समय निकालने की जरूरत नहीं होगी।

ऊर्ध्व हस्तासन:

इस आसन में एड़ी को ऊपर नहीं उठाते सिर्फ हथेलियों के सहारे शरीर को ऊपर की ओर खींचते हैं। इस आसन को करने से पहले सावधान की स्थिति में खड़े हो जाएं। अब दोनों हाथों की अंगुलियों को आपस में फंसाकर ऊपर की ओर खींचें। फिर सांस खींचते हुए पहले दाईं तरफ और फिर बाईं तरह थोड़ा झुकें। इस दौरान सामान्य सांस लेते रहें।

गरुड़ासन:

गरुड़ासन करने के लिए कुर्सी पर आराम से बैठें और अपने बाएं पैर को दाएं पैर से क्रॉस कर लें। इस दौरान आपका बायां पैर ऊपर होगा, इसे दाएं पैर के घुटने के नीचे से निकालकर एक और र्कॉस बना लें। इसी तरह हाथों को भी लपेट लें। इसके लिए बाएं हाथ की कोहनी को दाहिनी ओर क्रॉस कर लें और उपर से दोनों हाथ की उंगलियों को आपस में क्रॉस कर लें। सांस रोक कर कुछ पल के लिए इस अवस्था पर बने रहें। कुछ देर वापस सीधे बैठ जाएं।

अर्ध मत्स्येन्द्रासन:

अर्ध मत्स्येन्द्रासन करने के लिए कुर्सी की साइड पर बैठ जाएं। ध्यान रहे कुर्सी आपके बाएं हाथ की तरफ होनी चाहिए। इसके बाद कुर्सी की पीठ को पकड़कर अपने सिर को बाईं तरफ घुमाएं। इस दौरान रीढ़ की हड्डी को सांस लेते हुए लंबाई में स्ट्रेच करने की कोशिश करें। फिर सांस छोड़ते हुए रीढ़ की हड्डी को मोड़ने की कोशिश करें। 5 बार सांस लेने और छोड़ने तक इस एक्सरसाइज को लगातार करें और फिर सामान्य हो जाएं। इसके बाद इसी स्थिति को दाईं ओर से भी दोहराएं।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media

Punjab Media

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button