चंडीगढ़, 27 जनवरी
पंजाब के Cabinet Minister Harpal Singh Cheema ने 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अमृतसर में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति की बेअदबी की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है और यह सुनिश्चित करेगी कि उन्हें इस घृणित कृत्य के लिए कड़ी से कड़ी सजा मिले।
यहां जारी एक प्रेस बयान में Cabinet Minister Harpal Singh Cheema ने कहा कि इस शर्मनाक अपराध के पीछे के असली साजिशकर्ताओं की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस घटना में शामिल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और पंजाब सरकार उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा कि जब तक सभी साजिशकर्ताओं को न्याय के दायरे में नहीं लाया जाता, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।
पुलिस दोषियों को कानून के कटघरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध- Cabinet Minister Harpal Singh Cheema
पंजाब के लोगों से भारतीय संविधान में निहित मूल्यों और डॉ. अंबेडकर की विरासत को बनाए रखने के लिए शांति और सद्भाव बनाए रखने की अपील करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि हमें बाबा साहेब की विरासत का सम्मान करते हुए ऐसी विभाजनकारी और नफरत फैलाने वाली हरकतों का एकजुट होकर सामना करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं पीरो की धरती है और यहां नफरत के बीज नहीं पनप सकते। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब की भाईचारा संस्कृति सदियों से कायम है और आगे भी बनी रहेगी। Minister Harpal Cheema
- 76वें गणतंत्र दिवस पर Minister Mohinder Bhagat ने लहराया राष्ट्रीय ध्वज
- गुरू गोबिंद सिंह स्टेडियम में अमन अरोड़ा ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




