आज भारत में युवाओं का एक बड़ा वर्ग अपनी और अपने परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए पार्ट टाइम जॉब कर रहा है। वहीं कुछ बच्चे अपने खुद का खर्च निकालने के लिए भी पार्ट टाइम नौकरी का सहारा लेते हैं। हालांकि ऐसे लोगों को जब भी पर्नसल लोन की आवश्यकता होती है, हमेशा दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे तरीकों के बारे में बताएंगे, जिनकी मदद से आप बड़ी आसानी से पर्सनल लोन ले सकते हैं। इस तरीके से पार्ट टाइम नौकरी करने वालों को भी आसानी से लोन मिल जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर पार्ट टाइम नौकरी कर रहे हैं, तो बैंक को ज्यादा खतरा होता है, इसीलिए पार्ट टाइम नौकरी करने वाले लोगों को बैंकों द्वारा अधिक ब्याज दर पर लोन दिया जाता है।
बैंक कोई भी लोन देने से पहले एक प्रक्रिया फॉलो करते हैं। यदि बैंक द्वारा किसी भी पार्ट टाइमर को लोन दिया जा रहा है, तो सबसे पहले बैंक द्वारा उसकी इनकम का पता लगाया जाता है। यदि आपकी रेगुलर इनकम हो रही है तो लोन मिलना काफी ज्यादा आसान हो जाता है। इसके अलावा बैंक द्वारा पर्सनल लोन देने से पहले कई तरह के कागजात की भी जांच की जाती है। इनमें इनकम टैक्स रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट और इनकम का सोर्स शामिल होता है।
क्रेडिट स्कोर बेहतर बनाना है जरूरी
यदि आपने इस पर्सनल लोन से पहले कोई लोन लिया या फिर आपके नाम पर क्रेडिट कार्ड है, तो आपको ध्यान से सही तारीख पर ईएमआई की डिटेल्स भर देनी हैं। इससे समय के साथ आपका क्रेडिट स्कोर बेहतर होता जाएगा। ऐसे में आपको बिना किसी दिक्कत के पर्सनल लोन आसानी से मिल जाएगा।
इनकम डीटेल्स भी हैं जरूरी
यदि आप पार्ट टाइम नौकरी कर रहे हैं और किसी वजह से आपको पर्सनल लोन के लिए अप्लाई करना पड़ रहा है, तो आपको एक बात ध्यान रखना चाहिए कि आपकी कमाई का ब्योरा पहले से तैयार होना चाहिए। क्योंकि यदि बैंक किसी भी बैंक के द्वारा लोन देने पहले आय का पूरा ब्योरा मांगा जाता है।
चेक करें बैंक के रेट
- विशेषज्ञों के अनुसार कभी लोन लेने से पहले आपको कई बैंकों की ब्याज दर को चेक कर लेना चाहिए।
- कुछ बैंक पार्ट टाइम नौकरी करने वालों को आसानी से लोन दे देते हैं,
- लेकिन कुछ बैंकों के द्वारा ज्यादा ब्याज लगाया जाता है और लोन भी आसानी से नहीं मिलता है।
- इसके अलावा आप चाहें तो किसी भी को-साइनर को रेडी कर सकते हैं।
क्योंकि इस तरह से छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपको बैंकों के द्वारा बड़ी आसानी से लोन दिया जा सकता है। ऋण के लिए आवेदन करने से पहले, आपको अपनी ऋण चुकाने की क्षमता का सावधानीपूर्वक मूल्यांकन करना चाहिए। सुनिश्चित करें कि आप हर महीने ईएमआई का भुगतान करने में सक्षम होंगे।
यहां कुछ अतिरिक्त सुझाव दिए गए हैं:
- अपनी क्रेडिट रिपोर्ट प्राप्त करें और सुनिश्चित करें कि इसमें कोई त्रुटि नहीं है।
- अपनी आय और खर्चों का बजट बनाएं।
- ऋण के लिए आवेदन करने से पहले अपनी बचत बढ़ाएं।
- विभिन्न ऋणदाताओं से ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करें।
- छोटी राशि के ऋण से शुरूआत करें और समय पर भुगतान करें।
- यह जानकारी आपको पर्सनल लोन प्राप्त करने में मददगार होगी, भले ही आप पार्ट टाइम जॉब करते हों।
Read Also:
- काम के साथ-साथ Health का भी रखें ख्याल
- ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये योगासन
- अब घर में झट से साफ कर करें लोहे की कड़ाई
- बच्चों के साथ खेलें ये खेल: सामाजिक-भावनात्मक विकास होगा
- Parents पहले खुद को अनुशासन में रखना सीखें, फिर बच्चों को सिखाएं
- Tata Motors इस साल लॉन्च करेगी 4 नई SUV, लिस्ट में नई EV भी शामिल
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




