रसोई हर किसी घर का दिल होती है और यदि रसोई घर में लकड़ी के खूबसूरत बर्तन Wooden Utensils हों तो सोने पर सुहागा है, क्योंकि वे आपकी रसोई की शान को और बढ़ा देते हैं। पुराने जमाने में लोग धातुओं के बर्तनों के अभाव में लकड़ी के बर्तनों का उपयोग करते थे, लेकिन आज अपने गुणों के कारण लकड़ी के बर्तन लोगों को काफी भा रहे हैं। आजकल लकड़ी के चम्मच, करछी, चमचे और ग्लास से लेकर बाउल, प्लेट, ट्रे, मसालदान आदि सभी काफी चलन में हैं। ये बेहद खूबसूरत और कलात्मक डिजाइनों में बाजारों में मिल रहे हैं। लकड़ी के बर्तन दिखने में पारंपरिक और काफी क्लासी लगते हैं, जिन्हें आपको भी अपने रसोई घर में जरूर शामिल करना चाहिए।
क्या हैं फायदे
लकड़ी के बर्तन तापमान प्रतिरोधी होते हैं, जिस वजह से खाना बनाते समय ये जल्दी गर्म नहीं होते। इसलिए आप इनका इस्तेमाल कढ़ी या हलवे जैसे व्यंजनों को चलाते समय कर सकती हैं, क्योंकि इनको लगातार हिलाते रहना पड़ता है साथ ही इन से दूसरे बर्तनों पर खरोंच भी नहीं आती है। इस प्रकार के लकड़ी के बर्तनों में छेद होते हैं, जिससे इनमें बैक्टीरिया आदि नहीं पनपते, साथ ही इनमें खाने का स्वाद और गंध भी बरकरार रहती है। वहीं, ये इस्तेमाल और साफ करने में भी आसान होते हैं।
मजबूती एवं गुणवत्ता
- खूबसूरती के साथ बर्तनों की मजबूती भी तो मायने रखती है।
- कई बार बर्तन इतना खूबसूरत होता है कि हम सिर्फ उसकी सुंदरता देखकर ही उसे खरीद लेते हैं
- फिर थोड़े समय बाद कमी का पता चलते ही पछताते हैं।
- इसलिए बर्तन खरीदते समय उसकी मजबूती पर ध्यान अवश्य दें।
लकड़ी का प्रकार
लकड़ी के बर्तन खरीदते समय आपको उसकी गुणवत्ता की तरह ध्यान देना चाहिए, जैसे कि लकड़ी किस प्रकार की है आदि। सामान्य तौर पर सबसे अच्छे बर्तन बीच वुड, मेपल, जैतून, अखरोट, चेरी, बांस, ओक और सागौन जैसी मजबूत लकड़ी के बने होते हैं। इसलिए आपको इन लकड़ियों के बने बर्तन ही खरीदने चाहिए, जो कि टिकाऊ होते हैं।
रख-रखाव
- कोई भी वस्तु तब तक ही सही रहती है, जब तक उसका रखरखाव और साफ-सफाई सही तरीके से की जाए।
- ऐसा करके आप उसकी उम्र बढ़ा सकती हैं।
- आप दैनिक उपयोग के तुरंत बाद लकड़ी के बर्तनों को बर्तन धोने वाले साबुन और हल्के गरम पानी से धो लें।
- आप इसे ज्यादा जोर से और स्टील स्क्रबर से न रगडे़ं।
- स्टील स्क्रबर के इस्तेमाल से इसकी प्राकृतिक चमक मिटने लगती है और आकार भी बिगड़ जाता है।
- आप इनको साफ करने और जिद्दी दाग हटाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बेकिंग सोडा और हल्के गर्म पानी से लकड़ी के बर्तनों को धोने से वे आसानी से साफ हो जाते हैं और नए जैसे नजर आने लगते हैं।
- लकड़ी के बर्तन जब चिकने नजर आने लगे तो इसके लिए आप एक बड़े बर्तन में हल्का गर्म पानी करके उसमें नींबू निचोड़ दें और बर्तन को उसमें कुछ देर के लिए डुबोकर रख दें।
- फिर सूती या नरम मुलायम कपड़े से बर्तन को पोंछ दें। इससे बर्तनों से चिकनाई हट जाएगी और वे पहले जैसे साफ दिखाई देने लगेंगे।
खूबसूरत डिजाइन
रसोई घर के लिए बर्तन खरीदते समय आपको उनकी डिजाइन की तरफ भी विशेष ध्यान चाहिए, क्योंकि ये आपके रसोई घर की शोभा को बढ़ा देते हैं। आजकल लकड़ी के बर्तनों के काफी लेटेस्ट डिजाइन बाजारों में उपलब्ध हैं, जिनमें नक्काशी वाली बाउल एवं गिलास, जालीनुमा सर्विंग ट्रे और खूबसूरत कप, ढक्कन आदि शामिल हैं। मगर आप उन्हीं बर्तनों को अपनी रसोई में जगह दें, जिनकी डिजाइन उनकी साफ-सफाई करने में आड़े न आए।
Read Also:
- कैटरिंग क्षेत्र में भरें सफलता की उड़ान
- ऑफिस की कुर्सी पर बैठे-बैठे करें ये योगासन
- अब घर में झट से साफ कर करें लोहे की कड़ाई
- बच्चों के साथ खेलें ये खेल: सामाजिक-भावनात्मक विकास होगा
Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।




