Site icon Punjab Media

रसोई की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं लकड़ी के बर्तन

Wooden Utensils

रसोई की सुंदरता को चार चांद लगाते हैं लकड़ी के बर्तन

Punjab Media

रसोई हर किसी घर का दिल होती है और यदि रसोई घर में लकड़ी के खूबसूरत बर्तन Wooden Utensils हों तो सोने पर सुहागा है, क्योंकि वे आपकी रसोई की शान को और बढ़ा देते हैं। पुराने जमाने में लोग धातुओं के बर्तनों के अभाव में लकड़ी के बर्तनों का उपयोग करते थे, लेकिन आज अपने गुणों के कारण लकड़ी के बर्तन लोगों को काफी भा रहे हैं। आजकल लकड़ी के चम्मच, करछी, चमचे और ग्लास से लेकर बाउल, प्लेट, ट्रे, मसालदान आदि सभी काफी चलन में हैं। ये बेहद खूबसूरत और कलात्मक डिजाइनों में बाजारों में मिल रहे हैं। लकड़ी के बर्तन दिखने में पारंपरिक और काफी क्लासी लगते हैं, जिन्हें आपको भी अपने रसोई घर में जरूर शामिल करना चाहिए।

क्या हैं फायदे

लकड़ी के बर्तन तापमान प्रतिरोधी होते हैं, जिस वजह से खाना बनाते समय ये जल्दी गर्म नहीं होते। इसलिए आप इनका इस्तेमाल कढ़ी या हलवे जैसे व्यंजनों को चलाते समय कर सकती हैं, क्योंकि इनको लगातार हिलाते रहना पड़ता है साथ ही इन से दूसरे बर्तनों पर खरोंच भी नहीं आती है। इस प्रकार के लकड़ी के बर्तनों में छेद होते हैं, जिससे इनमें बैक्टीरिया आदि नहीं पनपते, साथ ही इनमें खाने का स्वाद और गंध भी बरकरार रहती है। वहीं, ये इस्तेमाल और साफ करने में भी आसान होते हैं।

मजबूती एवं गुणवत्ता

लकड़ी का प्रकार

लकड़ी के बर्तन खरीदते समय आपको उसकी गुणवत्ता की तरह ध्यान देना चाहिए, जैसे कि लकड़ी किस प्रकार की है आदि। सामान्य तौर पर सबसे अच्छे बर्तन बीच वुड, मेपल, जैतून, अखरोट, चेरी, बांस, ओक और सागौन जैसी मजबूत लकड़ी के बने होते हैं। इसलिए आपको इन लकड़ियों के बने बर्तन ही खरीदने चाहिए, जो कि टिकाऊ होते हैं।

रख-रखाव

खूबसूरत डिजाइन

रसोई घर के लिए बर्तन खरीदते समय आपको उनकी डिजाइन की तरफ भी विशेष ध्यान चाहिए, क्योंकि ये आपके रसोई घर की शोभा को बढ़ा देते हैं। आजकल लकड़ी के बर्तनों के काफी लेटेस्ट डिजाइन बाजारों में उपलब्ध हैं, जिनमें नक्काशी वाली बाउल एवं गिलास, जालीनुमा सर्विंग ट्रे और खूबसूरत कप, ढक्कन आदि शामिल हैं। मगर आप उन्हीं बर्तनों को अपनी रसोई में जगह दें, जिनकी डिजाइन उनकी साफ-सफाई करने में आड़े न आए।

Read Also:

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।


Punjab Media
Exit mobile version